दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को चुनौती, दम है तो मुकदमा दर्ज करें - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 6, 2019

दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को चुनौती, दम है तो मुकदमा दर्ज करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जब से पुलवामा हमने को दुर्घटना करा दिया है तभी से देश का सियासी पारा गरमा गया है। बीजेपी नेता दिग्विजय सिंह पर हमलावर है, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े हैं। आज एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने पुलवामा की घटना को दुर्घटना करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने तो मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए चुनौती तक दे डाली कि अगर हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा दर्ज करके दिखाओ।

एक दिन पहले जब दिग्विजय सिंह ने पुलवामा के बदले पर सवाल उठाते हुए हमले को दुर्घटना करा दिया तो पूरी की पूरी बीजेपी ब्रिगेड उनके पीछे लग गई। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर सभी दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गए। वीके सिंह ने तो मामले में राजीव गांधी को भी घसीट लिया और पूछा कि क्या राजीव गांधी कांड घटना थी या फिर आतंकी घटना। लेकिन बीजेपी के तमाम वारो के बाद भी दिग्विजय सिंह अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने आज एक बार फिर एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा की मैंने पुलवामा हमले  में दुर्घटना कह दिया तो मोदी जी से लेकर 3 केंद्रीय मंत्री मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गए। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा हमारे लिए, सभी देशवासियों और विशेष तौर पर उन बहादुरों के परिवारों के लिए तो दुखद दुर्घटना थी और जो उसे दुखद दुर्घटना माने तो यह उनका विवेक है।

इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री से कई सवाल भी पूछे हैं कि आज तक प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले में इंटेलिजेंस फेलियर के बारे में क्या कार्यवाही की? कौन उसके लिए जिम्मेदार है? क्या एनएसए, आईबी चीफ और रॉ चीफ से आपने स्पष्टीकरण मांगा? सवाल पूछने के साथ ही दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा दर्ज करके दिखाए।
आपकी क्या राय है दिग्विजय सिंह के इन ट्वीट के बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname