अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए धनिए का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन खाने को आकर्षक बनाने के साथ ही धनिया चेहरे को निखारने के लिए भी मददगार साबित होता है। इसके साथ ही धनिए के इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियां दूर होती है। तो क्या है धनिया के फायदे आइए जानते है।
धनिए में प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम और कैल्शियम होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए सहायक है साथ ही इसके पत्तों के सेवन से एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है। दस्त की समस्या में नियमित रूप से धनिया का जूस पीना फायदेमंद होता है। धनी के पत्तों में मौजूद विटामिन ए और सी इनफेक्शन से बचाता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इसके पत्ते फायदेमंद होते हैं, इसके सेवन से खून में इंसुलिन की मात्रा कंट्रोल में रहती है। जोड़ों के दर्द की समस्या में भी धनिया फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद विटामिन सी जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है। धनिया के पत्तों को पीसकर टमाटर नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पर लगाने से चेहरे में रंगत आती है। पेट की समस्या को दूर करने के लिए भी धनिया के पत्तों का इस्तेमाल बहुत फायदा पहुंचाता है। इस बारे में आपके कोई सवाल हो तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:
Post a Comment