राम मंदिर एक ऐसा मुद्दा जो हमेशा से ही सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र रहा है। किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इसे अपने लिए इस्तेमाल ना किया हो ऐसा कभी नहीं हुआ है। राजनीतिज्ञ इसलिए ऐसा कर पाने में सफल हो पाए क्योंकि यह मुद्दा हिंदुओं से जुड़ा है और भारत हिंदू बहुल देश होने की वजह से भगवान राम में अपनी सच्ची श्रद्धा रखता है। भगवान राम भारतीयों के जीवन में कुछ इस कदर बसते हैं एक दूसरे से मिलते वक्त भी लोग राम-राम कहकर एक दूसरे का संबोधन करते हैं। साथ ही भगवान राम के जीवन पर लिखी रामायण हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रन्थ है।
हिंदू भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हैं और हर साल दीपावली से पहले जगह-जगह रामलीला का भी आयोजन किया जाता है जिसमे भगवान राम के जीवन का नाट्य रूपांतरण कर उनके जीवन को दर्शाया जाता है। लेकिन भगवान राम और रामायण से जुड़ी एक दिलचस्प बात है जो शायद ही आपको पता हो। दरसल एक मुस्लिम बहुल देश ऐसा है जहां कुरान के साथ-साथ रामायण की पूजा की जाती है।
हैरान मत होइए यह सच है इस देश का नाम है इंडोनेशिया (Indonesia) जहां भगवान राम और रामायण के लिए लोग दीवाने हैं। इस देश में एक ऐसी जगह है जिसको अयोध्या कहा जाता है। अगर हम यह कहे की इंडोनेशिया में रहने वाले लगभग सभी मुस्लिम लोग भगवान राम को ही अपना आदर्श पुरुष और रामायण को ही अपने दिल के सबसे करीब मानते हैं तो गलत नहीं होगा। इंडोनेशिया में रामायण का कुछ ऐसा प्रभाव है कि यहां कई इलाकों में रामायण के अवशेष और पथरों की जाने वाली नक्काशी पर राम कथा के चित्र आसानी से देखने को मिलते हैं।
भगवान राम से जुड़ी एक और बात इंडोनेशिया (Indonesia) की तरफ हिंदुओं का ध्यान आकर्षित करती है और वह है साल 1973 में जब देश की सरकार ने एक अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव सम्मेलन का आयोजन करवाया था। जिसमे न जाने कितने ही अलग-अलग देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। यह आयोजन अपने आप में एक अनूठा आयोजन था क्योंकि पहली बार किसी मुस्लिम देश में हिंदुओं के सबसे पवित्र महाग्रंथ रामायण पर आधारित इस तरह का भव्य आयोजन करवाया था। इंडोनेशिया (Indonesia) की आबादी करीब 23 करोड़ की है और यह देश दुनिया भर में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की गिनती में चौथे नंबर पर है जहां की जनसंख्या ज्यादातर मुस्लिमों की है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं व ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।
No comments:
Post a Comment