आमतौर पर भारत के रुपए को दुनिया में कमजोर समझा जाता है पर दुनिया की कुछ देशों में हमारी करेंसी (Currency) की वैल्यू बहुत ज्यादा है। यहां तक कि हमारा एक रूपया 350 रुपये के बराबर भी है। आइए आज हम आपको एक ऐसे ही 6 देशों के बारे में बताते हैं जहां एक रुपए की वैल्यू वहां की करेंसी (Currency) से ज्यादा है।
1. वियतनाम (Vietnam)- यहां के 1 रुपये की कीमत 350 वियतनामी करेंसी (Currency) डोंग के बराबर है। वियतनाम की राजधानी हनोई है। यहां झरने, पहाड़, जंगल और बहुत सूंदर समुद्र के किनारे है।
2. इंडोनेशिया (Indonesia)- यहां इंडिया का 1 रूपया 206 इंडोनेशियाई रुपए के बराबर है। यहां की राजधानी जकार्ता है। इंडोनेशिया में किसी और देश की तुलना में सबसे आईलैंड है जिनकी संख्या14000 से भी ज्यादा है।
3. कम्बोडिया (Cambodia)- 63 कंबोडियन करंसी (Currency) की कोई एक चीज 1 रुपये में खरीदी जा सकती है यानि यहां 1 रूपया 63 कंबोडियन करंसी के बराबरी का है। यहां की राजधानी नोम पेन्ह है। कंबोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अंगकोरवाट मंदिर भी है।
4. पैराग्वे (Paraguay)- यहां भी इंडियन करेंसी (Currency) की वैल्यू ज्यादा है। यहां एक रुपए 86 पैराग्वे करंसी के बराबर है।
5. मंगोलिया (Mongolia)- चंगेज खान के इस देश में इंडियन करेंसी (Currency) की वैल्यू ज्यादा है। 37 मंगोली तुग्रिक एक रुपए के बराबर है। यह चीन और रूस का पड़ोसी देश है।
6. कोस्टा रिका (Costa Rica) - यहां भारत का 1 रूपया 8 रीकन कोलोन्स के बराबर है यह बहुत ही खूबसूरत देश है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।
No comments:
Post a Comment