यहां खाली पड़े हुए हैं लाखों आलीशान घर, मुफ्त में खरीदना है तो करना होगा बस ये काम - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 14, 2018

यहां खाली पड़े हुए हैं लाखों आलीशान घर, मुफ्त में खरीदना है तो करना होगा बस ये काम

अपना खुद का घर न होने की वजह से क्या आप भी किराए के घर में रहते हैं और हर महीने किराया देकर परेशान हो चुके हैं। और आप इस बात से दुखी रहते हैं कि आपके दोस्त तो प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं लेकिन आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं? तो हमारी यह खबर आपके लिए है। जिसे जानकर आप खुश हो जायेंगे। इसके लिए आपको बता दें कि अगर आप जापान में रहना शुरु कर दें तो आपकी घर संबंधी समस्याएं हल हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक जापान में लगभग 80 लाख घर खाली पड़े हुए हैं। खाली पड़े हुए इन 80 लाख घरों को ऑनलाइन डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। इनमें से ज्यादातर घर शहर के बाहरी एरिया में मौजूद हैं। इस लिस्ट में हजारों ऐसे खाली पड़े हुए घर भी शामिल हैं जो की बहुत अच्छी हालत में हैं और जिनको लगभग फ्री दिया जा रहा हैं।

एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इन खाली पड़े घरों के पीछे का मुख्य कारण जापान में तेजी से बूढ़ी होती आबादी  है। जापान में बड़ी संख्या में लोग तेजी से सेवानिवृत्ति घरों में जा रहे हैं और वहीं अपनी अंतिम साँसें ले रहे हैं। जिसके फलस्वरूप उनके घर खाली पड़े हुए हैं और इन घरों में कोई भी नहीं रहता हैं।

जापान में जन्म की अपेक्षा मृत्यु दर काफी अधिक है। रिपोर्ट में अनुसार जापान में हर 4 में से 1 आदमी की उम्र 65 साल से ज्यादा है। और माना जा रहा है आने वाले सालों में यह स्थिति और ज्यादा बिगड़ेगी। जापानी समाज में व्याप्त अंधविश्वास भी इन खाली पड़े घरों के पीछे की बड़ी वजह में से एक है। जापान में सुसाइड या हत्या का शिकार हुए लोगों की संपत्ति लेना शुभ नहीं माना जाता है। तो दोस्तों हमें उम्मीद है कि आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद! क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname