प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सब गिल्ली-डंडा खेलते हैं इस छोटे से गांव में, जानिए क्या है पूरा मामला - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 19, 2018

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सब गिल्ली-डंडा खेलते हैं इस छोटे से गांव में, जानिए क्या है पूरा मामला

नमस्कार दोस्तों,भारत में कई ऐसे गांव है जो अजीबोगरीब कारणों के लिए मशहूर है। कहीं घर के ऊपर प्लेन लगा हुआ है और एक ऐसा गांव भी हैं जहां पर सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। लेकिन आज हम एक गांव के बारे में बात करेंगे जिस गांव में राज्यपाल, राष्ट्रपति, एसपी, आईजी, डीआईजी से लेकर बहुत सारे ऊँचे पदों ( दर्जे ) के  व्यक्ति रहते है। तो चलिए दोस्तों आज के इस लेख में इस गांव का रहस्य उद्घाटन करते हैं।
दोस्तों यह गांव का नाम है रामनगर गांव जो की राजस्थान के बूंदी डिस्ट्रिक्ट में है। इस गांव में हाईकोर्ट है, राष्ट्रपति, राज्यपाल, एस पी, आई जी, थानेदार, राजकुमार, महाराजा, राजा, राजीव गांधी, एयरटेल, वोडाफोन, मीराबाई से लेकर बहुत सारे हस्तियां हैं। दोस्तों आप जो सोच रहे हैं वह बिल्कुल नहीं है। यहां पर हमारे देश के राष्ट्रपति नहीं रहते हैं। उस राज्य के राजपाल नहीं रहते हैं। तो यह कौन है। दोस्तों यह गांव अपने लोगों के अजीब और गरीब नामों के वजह से मशहूर है ऐसा नाम क्यों दिया जाता है आइये जानते है।
असल में इस गांव में रहने वाले सब लोगों का नाम उनकी हैसियत से रखा जाता है। यानी कि अगर कोई उच्च कास्ट का रहता है तो उनका नाम प्रधानमंत्री, कलेक्टर, राष्ट्रपति, राज्यपाल, दिया जाता है। नीचे कास्ट वाले को टॉयलेट, बाथरूम, गटर यह सब नाम दिया जाता है।
इस गांव में एक महिला का नाम कांग्रेस बाई है। पूछने में पता चला जिस दिन कांग्रेस पार्टी भारत का चुनाव जीत गयी थी। इस दिन वह पैदा हुई तो उसके माता-पिता ने उसका नाम कांग्रेस बाई रख दिया और इससे भी ज्यादा अभी बात है कि उस गांव में जन्म लेने वाली लड़कियों का नाम बहुत प्यार से रखा जाता है जैसे- खीर, मलाई, जलेबी, मिठाई इस बारे में इन लोगों का कहना है। यह उन लोगों का प्यार दिखाने का जरिया है। तो दोस्तों आप जाना चाहेंगे इस गांव में ? इस लेख के माध्यम से हम आपसे जानना चाहते हैं कि आपकी क्या राय है इन गजब के नामों के बारे में और अगर आप भी इस गांव में पैदा होते तो आप किस नाम से खुद को बुलवाना पसंद करते, कमेंट में जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname