2 अक्टूबर को एक साल का हो गया है बापू ,धूमधाम से मनाया जायेगा जन्मदिन - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 1, 2018

2 अक्टूबर को एक साल का हो गया है बापू ,धूमधाम से मनाया जायेगा जन्मदिन

आज महात्मा गाँधी का जन्मदिन है। हर वर्ष की तरह ही बापू के जन्मदिन को पूरा देश आज धूमधाम से मना रहा है। बापू का जन्मदिन देशभर में 'गांधी जयंती' के रूप में और दुनियाभर में 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि पन्ना में आज बापू का जन्मदिन कुछ खास तरह से मनाने की तैयारी है।

यहाँ हम बात कर रहे हैं पन्ना टाइगर रिजर्व के हाथी के बच्चे की जिसका नाम बापू रखा गया है। हाथी के इस बच्चे का जन्म आज ही के दिन पिछले वर्ष 2 अक्टूबर को हुआ था। इसलिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसका नामकरण प्यार से बापू रखा था । अब आज यानी 2 अक्टूबर को बापू का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां में लगा है। 

 पन्ना टाइगर रिजर्व में 1 से 7 तारीख तक चलने वाले प्राणी सप्ताह में यह हाथी का शावक पूरे पन्ना टाइगर रिजर्व की शोभा बढ़ा रहा है। बापू के जन्मदिन के लिए  पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जश्न की तैयारी की है। यह पहला मौका होगा जब देश के किसी टाइगर रिजर्व में हाथी का जन्मदिन मनाया जायेगा ।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname