हमारे देश में खुशी के मौके पर किन्नरों का नेक मांगने घर आना एक आम बात है। शादी का मौका हो या फिर घर पर किसी बच्चे का जन्म हुआ हो किन्नर नेक मांगने पहुंच ही जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के सिवनी के धार जिले में नेक मांगने आई एक किन्नर ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे इलाके में दहशत मच गई।
दरअसल नेक मांगने के बहाने घर में घुसकर एक किन्नर ने महिला को घर में अकेला पाकर लूटपाट की। लेकिन इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि वह असली नहीं बल्कि नकली किन्नर थी। जिसे पुलिस ने 1 महीने चली लंबी जद्दोजहद के बाद अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की लक्ष्मण नाथ नमक युवक किन्नरों का रूप धारण करके इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
लक्ष्मण वेश बदलने में माहिर है। उसने इस घटना को अपने एक नाबालिक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने लक्ष्मण से लूटे हुए गहने बरामद कर लिए है। जिनकी कीमत लगभग 110000 रुपए बताई जा रही है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है और दोनों लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।

No comments:
Post a Comment