राशिफल: 3 अक्टूबर बुधवार , जानिये क्या लिखा है आपके नसीब में - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 2, 2018

राशिफल: 3 अक्टूबर बुधवार , जानिये क्या लिखा है आपके नसीब में

कैसा रहेगा आज का दिन और किसकी चमकेगी किस्मत। हर राशि का विस्तृत औऱ सटीक दैनिक राशिफल-
मेष - आज आपका मन विचारों में खोया रहेगा। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। मानसिक रूप से शिथिलता लगेगी। प्रवाही द्रव्यों से दूर रहें।किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा।
वृषभ - आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है। आप आज के दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बीता देंगे।आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। 
मिथुन - आज व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगा।आज के दिन को मित्रों एवं परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। आज मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें।  उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन भर मन में छाए रहेंगे।
 कर्क - आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायी दिन है। मन से नकारात्मक भावनाएँ दूर रखें ।आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा।
सिंह - आज आपकी आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ भी  होगा। मानसिक चिंता रहेगी। परिवारजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।प्रातःकाल का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ।मध्याहन के बाद आप वाणी और व्यवहार से भ्रांति खडी न हो जाए इसका अवश्य ध्यान रखिएगा। दुर्घटना होने का भी योग है।
कन्या - आज आपकी प्रसन्नता वृद्धि होगी।आप का दिन अनुकूल रहेगा। मध्याहन के बाद आप की वाणी और वर्तन से भ्रांति खडी न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिल जाएँगे। मित्रों से लाभ होगा। आज परिवारजनों के साथ आप का सम्बंध प्रेमभरा रहेगा। व्यावसाय में उपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। 
तुला - आज उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे।व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। आज संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है ।
वृश्चिक - आज मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। उदर सम्बंधित दुःख से व्यग्र रहेंगे।  ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी ऐसा अनुभव होगा। शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे।
धनु - आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन मध्याहन के बाद आप के मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। आज परिवारजनों तथा सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न कीजिएगा। इससे मन व्यथित हो जाएगा। क्रोध की मात्रा भी बढ सकती है। सुख और दुःख की मिश्र भावना आज दिनभर रहेगी। प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। 
 मकर - आज बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। 
कुंभ - आज आपके अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।  व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहकार भी आप को मिलेगा। कला के प्रति आज आप को विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। वाणी पर संयम रखिएगा। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा।
मीन - आज विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। पेट से सम्बंधित अजीर्ण जैसे रोग से शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। यात्रा- प्रवास के लिए समय अनुकूल न होने से यात्रा- प्रवास को हो सके तो टालिएगा। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।आज अधिक भावनाशील न रहें।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname