बीजेपी नेताओं के पास कहां से आया एयर स्ट्राइक में मरे आतंकियों की मौत का आंकड़ा - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 6, 2019

बीजेपी नेताओं के पास कहां से आया एयर स्ट्राइक में मरे आतंकियों की मौत का आंकड़ा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि बालाकोट में 250 आतंकी मारे गए। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह कहते हैं कि बालाकोट में 250 आतंकी मारे गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि बालाकोट में 400 आतंकी मारे गए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कहते हैं कि बालाकोट में 400 आतंकी मारे गए। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कहते हैं बालाकोट में 300 आतंकी मारे गए। मतलब बालाकोट में एयरस्ट्राइक में आतंकियों की मौत मौत ना हुई कोई पहेली हो गई, जिसे बूझो कि बालाकोट में कितने आतंकी मारे गए। क्योंकि वायु सेना के चीफ ने साफ लफ्जो में कह दिया था कि हमारा काम लाशें गिनना नहीं है।

एयर स्ट्राइक करने वाली सेना ने ही जब मारे गए आतंकियों की मौत का कोई भी आंकड़ा नहीं जारी किया तो फिर बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को कहां से ब्रह्म ज्ञान आया कि 250 आतंकियों को बालाघाट में मौत के घाट उतार दिया गया है।

विपक्ष आरोप लगा रहा है कि विदेशी मीडिया कह रही है एयर स्ट्राइक में कोई नहीं मरा मगर बीजेपी के अलग-अलग नेता, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्रियों के पास अपने अपने आंकड़े हैं। इन आंकड़ों का स्रोत क्या है यह तो मोदी सरकार के मंत्री और बीजेपी के बड़े-बड़े नेता ही जाने, मगर जिस तरह से बालाकोट में आतंकियों की मौत के आंकड़े बीजेपी के नेता बता रहे हैं उसने विपक्ष को बीजेपी पर हमला करने का जोरदार मौका दे दिया है।
आपकी क्या राय है इस बारे में कमेंट के माध्यम जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname