Kumbh Mela: कुंभ स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं कुंभ, तो घर पर ही ये उपाय करके उठायें स्नान का लाभ - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 18, 2019

Kumbh Mela: कुंभ स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं कुंभ, तो घर पर ही ये उपाय करके उठायें स्नान का लाभ

इन दिनों प्रयागराज में कुंभ शुरू हो चुके हैं और ऐसे वक्त में अगर आप कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज नहीं जा सकते तो घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं। इस उपायों को करने से कुंभ स्नान के बराबर ही आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं कि यदि आप इस वर्ष कुंभ स्नान के लिए नहीं जा पाए है तो घर पर ही रहते हुए आप वह कौन-कौन से उपाय कर सकते है जिनको करने से आपको फल मिल सकता है।
1- सबसे पहले तो इस चीज का ख्याल रखें कि अगर आप कुंभ नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही कुंभ जैसा भक्तिमय वातावरण बनाए। सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि करने के पश्चात भगवान का पूजन करें ऐसे समय में सूर्य उपासना करना लाभकारी होता है
2- कुंभ के दौरान प्रतिदिन माँ गंगा के नाम का 108 बार जाप करें व शिवलिंग का अभिषेक करें।
3- महाकुंभ के समय हर मंगलवार और शनिवार घर पर सुंदरकांड या फिर भजन-कीर्तन का आयोजन करें।
4- इस दौरान तिल दान करने का विशेष महत्त्व है इसलिए हो सके तो रोजाना आप तिल का लड्डू दान जरूर करें।
5- इसके अलावा यदि आपके आस-पास कोई मंदिर टूटा या फिर अधूरा हो तो उसके निर्माण में अपना सहयोग अवश्य करें ऐसा करने से आपको अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी।
6- अगर आपके आस-पास का कोई गरीब व्यक्ति कुंभ स्नान के लिए जा रहा हो तो उसको कुछ धन अवश्य दान करें।
तो इस तरह से अगर आप कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज नहीं भी जा पाते हैं तो भी घर पर ही रह कर ईश्वर की उपासना करते हुए कुंभ स्नान के सामान ही पुण्य की प्राप्ति कर सकते है । आशा करते हैं दी गयी जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname