Hardik Pandya और KL Rahul के भविष्य का फैसला करेगा अब supreme court - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 18, 2019

Hardik Pandya और KL Rahul के भविष्य का फैसला करेगा अब supreme court


हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के करण के साथ एक कप कॉफी पीने के बाद जो विवाद शुरू हुआ वह अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक जा पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के निलंबन के मामले में एक हफ्ते बाद सुनवाई करेगा।





आपकी जानकारी के लिए बता दें बीसीसीआई ने टीवी चैट शो कॉफी विद करण ( koffee with karan) में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हार्दिक और राहुल को निलंबित कर दिया था जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) के प्रशासकों की समिति सीओए (COA) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में इस संबंध में एक याचिका दायर की थी



सीओए (COA) की तरफ से अदालत में पेश अधिवक्ता पराग त्रिपाठी ने याचिका में कहा था कि अदालत को बीसीसीआई (BCCI) में लोकपाल नियुक्त करने के निर्देश देने चाहिए ताकि इन दोनों क्रिकटर्स के भाग्य का फैसला जल्द से जल्द हो सके इसके बाद सुप्रीमकोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि वे एक हफ्ते बाद मामले की सुनवाई तब करेंगे।


अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा अभी भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां उसे इन दोनों ही खिलाड़ियों की कमी खल रही है यह बात खुद भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने स्वीकार की है। आशा करते हैं दी गयी जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname