इस मुस्लिम नेता ने लिखा मोदी को पत्र, बंद करवाएं मदरसे नहीं तो हर मुस्लिम होगा ISIS सदस्य - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 23, 2019

इस मुस्लिम नेता ने लिखा मोदी को पत्र, बंद करवाएं मदरसे नहीं तो हर मुस्लिम होगा ISIS सदस्य

दोस्तों, अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का समर्थन करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी इस तरह से बयान देते हैं की अपने विरोधियों के निशाने पर आ जाते हैं। राम मंदिर का समर्थन करने पर पहले ही उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी जा चुकी है। वहीं अब उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिख ऐसी मांग उठा दी है जो एक बार फिर सुन्नी वक्फ बोर्ड से लेकर कई नेताओं के तेवर तल्ख होंगे।

 उत्तर प्रदेश में जबसे योगी की सरकार बनी है तब से उसकी नजर मदरसों पर है। कभी सरकार मदरसों की जांच का आदेश देती है तो कभी पोर्टल बनाकर सारी जानकारी देने का फरमान सुनाती है। योगी सरकार के इस आदेशों को लेकर पहले ही सूबे का सियासी पारा गर्म आ रहा है कि अब अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का समर्थन करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने मदरसों को बंद ही करवाने की मांग कर डाली। 
उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख अपील की है कि जल्द ही मदरसों पर ताला लगाया जाए। उन्होंने मदरसों में होने वाली पढ़ाई को आईएसआईएस से जोड़ते हुए लिखा कि अगर देश के प्राथमिक मदरसों को बंद न किया गया तो 15 साल बाद देश के आधे से ज्यादा मुसलमान आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थक हो जाएंगे।


 रिजवी ने कहा कि आईएसआईएस दुनियाभर में मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी पकड़ बना रहा है। इस्लामी तालीम लेने वाले बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचा कर इस्लामी तालीम के नाम पर उन्हें दूसरे धर्मों से काटा जा रहा है और सामान्य शिक्षा से दूर किया जा रहा है। बच्चों में कट्टरपंथी सोच पैदा की जा रही है जोकि हमारे बच्चों के लिए घातक होने के साथ ही देश के लिए बड़ा खतरा है। इसलिए इन बातों को ध्यान में रखते हुए देश के सभी बच्चों को दसवीं तक सामान्य शिक्षा दी जाए और देश में चल रहे सभी मदरसों को बंद किया जाए। 
आपको बता दें कि उत्तेर प्रदेश में आधिकारिक तौर पर 16416 मदरसे हैं। जिनमे मिलने वाली तालीम को रिजवी ने आईएसआईएस से जोड़ा है इससे पहले भी वह मदरसों को लेकर कहीं बड़े आरोप लगा चुके हैं लेकिन अबकी बार तो उनके बयान पर घमासान मचना तय है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname