दोस्तों, ऐसे तो दुनिया भर के देशों में लोग टैक्स चुराते हैं। चाहे भारत,अमेरिका या चीन दुनिया के सभी देश के लोग टैक्स चोरी करते हैं और पकड़े भी जाते हैं और सजा भी होती है। अभी हाल ही में चीन के बहुत बड़े उद्योगपति को टैक्स चोरी के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई तो वहीं कुछ दिनों पहले स्पेन की अदालत ने बार्सिलोना (Barcelona) के स्टार खिलाड़ी Lionel Messi को टैक्स चोरी के मामले में 21 महीने की सजा दी। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा था। Lionel Messi को कर चोरी के 3 मामलों में सजा सुनाई गई थी। उन्हें लगभग 45 लाख डॉलर की टैक्स चोरी के आरोप में Lionel Messi के पिता और खुद उन्हें चोरी करते पकड़ा गया था।
अब एक नए मामले में फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी Cristiano Ronaldo पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है और स्पेन की निचली अदालत ने उनको टैक्स चोरी के एक मामले में 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही 23 महीने की सजा भी सुनाई गई है। Ronaldo की सजा अभियोजन पक्ष को दिए गए उस कबूलनामे के बाद आई है जिसमें Cristiano Ronaldo ने साल 2011 से लेकर 2014 के बीच टैक्स चोरी की बात को माना है।
टैक्स चोरी का यह मामला वाके सदमा पहुँचाने वाला है क्योंकि दुनिया भर के देशों की सरकार अपने लोगों को टैक्स भरने की सलाह देती है और वही दुनिया के एक बड़े फुटबॉलर को टैक्स चोरी के मामले में सजा होती है। कहां ऐसे पॉपुलर लोगों को दूसरे लोगों के लिए आदर्श पेश करना चाहिए था लेकिन यह बड़े लोग टैक्स चोरी कर खुद ही कर गलत आदर्श पेश कर रहे है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।





No comments:
Post a Comment