दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते है पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को ज़बरदस्त तरीके से पटखनी दी थी जिसके बाद से ही कांग्रेस के अंदर के लोग ही राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल करने लगे थे। लेकिन हाल ही में राहुल की अगुवाई में कांग्रेस ने बीजेपी को 3 राज्यों में हरा कर सत्ता हासिल की और ऐसे में पार्टी के भीतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल को लेकर विश्वास बड़ा है।
इसके बावजूद आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले राहुल का मोदी और शाह की सुपर हिट जोड़ी को को टक्कर दे पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने खेल को रोचक बनाते हुए अपने ब्रह्मास्त्र यानि प्रियंका गांधी को राजनीति के मैदान में उतार दिया है। अब देखने वाली बात होगी की प्रियंका मोदी और अमित शाह की जोड़ी को भाई बहन की ये जोड़ी लोकसभा चुनाव में किस तरह से रोक पाती है और कांग्रेस के खोते वजूद को किस तरह फिर से ज़िंदा करती है। क्या प्रियंका कांग्रेस को फिर से दिला पायेगी सत्ता इस विषय में कुंडली और ज्योतिषीय के आंकड़े क्या कहते हैं आइए जानते है।
* प्रियंका का जन्म दिल्ली में 12 जनवरी 1972 को शाम 05:05 पर हुआ था। प्रियंका की राशि मिथुन है और चंद्रमा इनकी कुंडली में अपनी नीच राशि वृश्चिक में छठे भाव में बैठा हुआ है। कुंडली में सप्तम भाव में बैठे वृहस्पति और सूर्य राजलक्षण योग बनाते हैं।
* दशम भाव में मंगल की दृष्टि लग्न में होने की वजह से उनकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी लेकिन अभी प्रियंका की कुंडली में शुक्र की महादशा चल रही है जो उनकी कुंडली में भाग्य स्थान यानी नवम भाव में रह कर पाप-कर्तरी योग बना रही हैं।
* प्रियंका की कुंडली में इन सब के साथ शनि की अंतर्दशा चल रही है। साल 2013 से इनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है जो की अगले साल जनवरी 2020 में ख़त्म होगी। इन सब हालत को देखते हुए प्रियंका के इस लोकसभा चुनावों में सफल होने की आस बहुत कम है। लेकिन उनकी लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ेगी और आने वाले समय में वे कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हो सकती है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।




No comments:
Post a Comment