नए साल में परेशानियों से रहना है दूर तो ये पढ़ें - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

नए साल में परेशानियों से रहना है दूर तो ये पढ़ें


* पैर की मोच और ये छोटी सोच हमें आगे बढ़ने से रोकती है।

टूटी कलम और औरों से जलन खुद का भाग्य लिखने से रोकती है।

काम का आलस और पैसों का लालच हमें महान बनने से रोकता है।

अपना मजहब ऊँचा और गैरों का ओछा यह सोच हमें इंसान बनने से रोकती है।

 

* भगवान से वरदान मांगा कि दुश्मनों से पीछा छुड़वा दो तो देखा कि अचानक दोस्त कम हो गए।

 

* तजुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबूत होती है संगमरमर पर तो हमने पाँव फिसलते देखे हैं।

 

 * ज़िन्दगी को इतना सीरियस लेने की जरुरत नहीं है यारो यहां से ज़िंदा बच कर कोई नहीं जाएगा।

 

* जिनके पास सिक्के थे वह मज़े से भीगते रहे बारिश में और जिनकी जेब में नोट थे वो बेचारे छत तलाशते रह गये।

 

* पैसा इंसान को ऊपर ले जा सकता है लकिन इंसान पैसा ऊपर नहीं ले कर जा सकता।

 

* कमाई छोटी या बड़ी जरूर हो सकती है लेकिन रोटी का साइज सभी घरों में एक जैसा ही होता है।

 

* इंसान की चाहत है कि उड़ने को पर मिले बेचारे परिंदे सोचते हैं कि रहने को घर मिले।

 

* कर्मों से ही पहचान होती है इंसान की महंगे कपड़े तो पुतले भी पहनते है दुकान में।

 

* जितनी भीड़ बढ़ रही है जमाने में लोग उतने ही अकेले होते जा रहे है।
 


* जो काम तुम कर रहे हो उसे सोच समझ कर करना यही तुम्हे ऊपर ले जायेंगे और यहीं तुम्हे निचे भी गिरा सकते हैं।

 

* इस दुनिया में लोग कितने अजीब है ना सारे खिलौने छोड़ कर जज्बातों से खेलते हैं।

 

* किनारे पर तैरती लाश को देख समझ आया कि बोझ शरीर का नहीं सांसों का था।
 


* तारीख हजार साल में बस इतनी सी बदली है तब दौर पत्थर का था अब लोग पत्थर के हैं।

 

* स्वर्ग का सपना छोड़ दो और नर्क का डर भी छोड़ दो कौन जाने क्या पाप क्या पुण्य है बस किसी का दिल ना दुखे अपने स्वार्थ के लिए बाकी सब कुदरत पर छोड़ दो।

 

* सफर का मजा लेना हो तो साथ में सामान कम रखिए और जिंदगी का मजा लेना हो तो थोड़े अरमान कम रखिये क्योंकि जब यह पूरे नहीं होते हैं तो दुख के सिवा कुछ और नहीं मिलता है।  * जो करते हो थोड़ा सोच समझ कर करना नया साल है थोड़ा संभल कर चलना।  

* दुनिया में सब चीज मिल जाती है केवल अपनी गलती नहीं मिलती।
















उम्मीद करते हैं दोस्तों कि आपको यह पसंद आया होगा। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname