वजन कम करना आसान नहीं है। हम वजन कम करने के लिए योग, वर्कआउट, हेल्दी डाइट जैसे कई तरीके अपनाते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता हैं मगर कुछ ऐसे जूस है जिन्हे पीने से ना सिर्फ हम फिट एंड फाइन रह सकते हैं बल्कि चेहरे पर भी चमक आती है। तो कौन से है वह जूस आइये जानते हैं।
हम अक्सर टमाटर, गाजर और सेब को सलाद या सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं। खाने में इनके प्रयोग से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही सेहत भी बनती है लेकिन इनसे बना जूस भी कम फायदेमंद नहीं होता हैं। टमाटर, गाजर या सेब से बना जूस शरीर के लिए फायदेमंद होता ही है साथ ही शरीर का वजन बढ़ने से भी रोकता है।
टमाटर का जूस - टमाटर में बहुत कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है। टमाटर के साथ चुकंदर का रस मिलाकर भी सकते हैं इससे पेट में हल्का पन रहता है और साथ ही एसिडिटी की समस्या नहीं होती हैं।
गाजर का जूस - गाजर फाइबर से भरपूर होती है। फाइबर पाचन में सबसे ज्यादा समय लेता है जिसे आप लंबे समय तक भूख महसूस नहीं करते हैं। अपनी डेली डाइट में गाजर के जूस को शामिल कर वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज किया जा सकता है।
सेब का जूस - सेब भी कम कैलोरी वाला फल हैं। 100 ग्राम सेब में करीब 50 कैलोरी होती है इसे भी आप वजन बढ़ने की चिंता के बिना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सेब के जूस से ना सिर्फ वजन कंट्रोल में होता है बल्कि चेहरा भी चमकता है। डॉक्टर भी रोजाना सुबह के वक्त सेब का जूस पीने की सलाह देते हैं।
उम्मीद करते हैं दोस्तों कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।
No comments:
Post a Comment