जैसा कि हम सभी जानते हैं कि साल 2018 की विदाई बेला अब बेहद नजदीक है और जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। साल 2019 के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है ऐसे में हम सभी यही चाहते हैं कि हमारा आने वाला साल खुशियों और सफलताओं से भरपूर हो। आपको बता दें कि वर्ष 2019 में मंगलवार का विशेष संयोग बनेगा नए वर्ष की शुरुआत मंगलवार से होगी और वही नए वर्ष का अंत भी मंगलवार को ही होगा। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें यदि आप नए साल के पहले दिन कर लेते हैं तो आपका पूरा साल मंगलमय होगा और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।
प्रातःकाल गणेश जी के दर्शन करें- साल की शुरुआत मंगलवार से हो रही है और गणेश जी मंगल करता हैं इसीलिए यदि आप साल की शुरुआत में पहले दिन सुबह उठकर सर्वप्रथम गणेश जी के दर्शन करें तो यह बहुत ही शुभ होगा। वैसे भी कहते हैं कि किसी काम की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का नाम लेना अति शुभ होता है। 31 दिसंबर की रात सोने से पहले अपने आस-पास गणेश जी की प्रतिमा रखें ताकि जब आप 2019 की पहली सुबह अपनी आंखें खोले तो सबसे पहले गणेश जी के दर्शन हों और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सके।
साल के पहले दिन घर में मनी ट्री लगाएं- यदि आप चाहते हैं कि आने वाले नए साल में आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना ना करना पड़े तो इसके लिए आप नए साल के पहले दिन घर में कोई मनी ट्री ला सकते हैं जैसे- बैंबू प्लांट, तुलसी का पौधा, अशोक प्लांट या फिर मनी प्लांट आदि। यह सभी वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माने जाते हैं, कहा जाता है कि इन पौधों में धन को अपनी ओर खींचने की क्षमता होती है।
साल के पहले दिन कुछ मीठा बनाएं- 2019 नए साल के पहले दिन घर में कुछ ना कुछ मीठा अवश्य बनाएं और सबका मुंह मीठा कराएं ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह पूरे साल भर बना रहेगा, इसके लिए आप घर में सुबह नाश्ते में मीठे व्यंजन भी बना सकते हैं।
घर में मोर पंख लगाएं- घर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों की माने तो मोर को देवताओं का पक्षी होने का भी गौरव प्राप्त है। मान्यता है कि मोर पंख को घर में रखने से बच्चों को अच्छी शिक्षा का वरदान तो मिलता ही है साथ ही यह मोर पंख घर में आने वाली नेगेटिव एनर्जी को घर से दूर कर वातावरण को पॉजिटिव एनर्जी में बदल देता है इसीलिए नए के पहले दिन घर में मोर पंख लाना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर में धन संबंधी समस्याएं भी समाप्त होती हैं।
दान-पुण्य करें- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नए साल के पहले दिन किसी भी प्रकार का दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप चाहे तो अपनी सामर्थ्य अनुसार इस दिन किसी गरीब को पैसे, कपड़े या फिर कोई अन्य वस्तु दान में दे सकते हैं। किसी योग्य ब्राह्मण को भी दान में कुछ देना बहुत ही शुभ होता है। कहा जाता है कि नए साल में आप अपनी तरफ से किसी को अगर कुछ दान देते हैं तो भगवान भी आपको पूरे साल बहुत कुछ देते हैं।
घर में नमक का पोछा लगाएं- साल के पहले दिन घर की साफ सफाई और शुद्धि का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। साल के पहले दिन घर में नमक का पोछा लगाना चाहिए। वास्तु अनुसार कहा जाता है कि घर में नमक का पोछा लगाने से नेगेटिव एनर्जी नष्ट हो जाती है इसलिए हो सके तो घर की सफाई करते वक्त पोछे के पानी में नमक डालकर पोछा जरूर लगाएं।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:
Post a Comment