वास्तु- ऐसा आईना करता है आर्थिक तंगी दूर, लगाएं इस दिशा में - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 29, 2018

वास्तु- ऐसा आईना करता है आर्थिक तंगी दूर, लगाएं इस दिशा में

नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में कौन सा आईना व किस जगह पर आईना होना चाहिए, अगर नहीं? तो आज हम आपको बताते है। यदि आप हमारे बताये हुए तरीके से आईनों को घर पर लगाते हैं तो आपकी आर्थिक तंगी बहुत जल्दी दूर हो जाएगी। वास्तु के हिसाब से अनेक लोग कई उपाय करके घर में खुशियां लाने की कोशिश करते है व इन उपायों को करके घर में आ रही परेशानियों को भी दूर करते हैं। वास्तु शास्त्र में आईने का भी अपना अलग और बहुत ही खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में आईने को लेकर कुछ ऐसे उपाय बताए गए है जिनके प्रयोग से वास्तु दोष दूर किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं ये उपाय।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी उन्नति और लाभ के लिए आईने को हमेशा घर की उत्तरी या फिर पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। दोस्तों इससे आर्थिक आपको कभी नुकसान नहीं होता व आपके धन में निरंतर वृद्धि होती रहती है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में लगा आईना जितना हल्का और बड़ा होता है उतना ही घर के लिए लाभदायक होता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह माना जाता है अगर आप दरवाजे के सामने गोल आईना लगाते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है व साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है बेडरूम में दरवाजे के सामने आईना लगाना लाभदायक होता है लेकिन भूल कर भी घर के मुख्य द्वार के सामने आइना न लगाएं इससे जन-धन की हानि होती है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname