मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 19, 2018

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय

स्ट्रेस यानि तनाव जीवन का एक ऐसा पहलू है जो बहुत से लोगों के जीवन में कड़वाहट ला रहा है। तनाव किसी मशीन के घर्षण की तरह है। तनाव आपके जीवन का हिस्सा नहीं है अगर आप अपने शरीर, अपने मन, अपनी भावनाओं और ऊर्जा को मैनेज करना जानते हैं तो तनाव होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अधिकतर लोगों को लगता है कि उनकी जॉब, उनका परिवार, उनके जीवन के हालात, टैक्स, भरे जाने वाले बिल तनाव का कारण है। मूल रूप से तनाव का मतलब है कि आप अपने सिस्टम को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। यानी आपके सिस्टम में सही तरह से काम करने के लिए चिकनाई की कमी है।

जीवन में हर किसी के सामने नए नए हालात आते ही रहते हैं पर हर इंसान उन्हें अपने तरीके से मैनेज करता है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उनके भीतर उनका अपना सिस्टम कितनी सहजता से चलता है। अगर आप जानते हैं कि इस मानव तंत्र यानी ह्यूमन मेकैनिज्म को कैसे मैनेज करना है तो तनाव होने का सवाल ही नहीं उठता।

अगर आपको लगता है कि आप जो काम कर रहे हैं वह महत्वपूर्ण है तो सबसे पहले को खुद पर काम करना होगा। अगर आप अपने जीवन का विस्तार करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको खुद पर काम करना होगा। क्योंकि आप दुनिया में कितने सफल होते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह सिस्टम घर्षण और रगड़ से कितना बचा हुआ है। आप अपने से हमको एक बिना घर्षण वाली स्थिति तक ला सकते हैं। छोटे-छोटे अभ्यास की मदद से। योग विज्ञान में ऐसे कई अभ्यास हैं।
यहाँ इस लेख के माध्यम से हम आपको तनाव मुक्त जीवन के कुछ सरल साधन दे रहे हैं। दुनिया में कामयाब होने के लिए के पास 2 बुनियादी खूबियां होनी चाहिए। आपके पास योग्यता होनी चाहिए अपने मन और अपने शरीर की क्षमता को निखारने की। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। बने रहिए हमारे साथ । हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname