चाणक्य नीति- इन 4 कामो के बाद स्नान करना अनिवार्य है - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 19, 2018

चाणक्य नीति- इन 4 कामो के बाद स्नान करना अनिवार्य है

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है। आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञानी के साथ साथ एक अच्छे नीतिकार भी रहे थे। उन्होंने अपनी नीतियों में मनुष्य जीवन को सुखी और आसान बनाने के लिए कई बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई है। आज के इस लेख में हम आपको आचार्य चाणक्य जी के बताए हुए ऐसे चार कार्य के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे करने के बाद मनुष्य को अवश्य ही नहा लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन से वह चार काम।
आचार्य चाणक्य अपने श्लोक में कहते हैं-
तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि।
तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्।
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने इन चार कार्य के बारे में बताया है जिन्हे करने के बाद हमें नहा लेना चाहिए।
1 - तेल मालिश- आचार्य चाणक्य के अनुसार हमारे शरीर को स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनाने के लिए सप्ताह में एक बार हमें पूरे शरीर पर तेल मालिश करनी चाहिए। क्योंकि तेल मालिश करने के बाद हमारे शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं। तेल मालिश से हमारे शरीर का सारा मैल बाहर आ जाता है और हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है। साथ ही त्वचा भी चमकने लगती है। तेल मालिश होने के तुरंत बाद हमें नहाना चाहिए। नाहने से शरीर पर लगा समस्त मैल और तेल साफ हो जाता है। तेल मालिश करने के बाद यदि कोई भी व्यक्ति बिना नहाए घर से बाहर जाता है तो अशुभ माना जाता है इसलिए तेल मालिश करने के बाद हमेशा नहा लें ।
2 - शव यात्रा से लौटने के बाद- जब किसी व्यक्ति के मित्र या संबंधी की मृत्यु हो जाती है तो उसके संस्कार के लिए श्मशान ले जाया जाता है तो हम भी उसके अंतिम यात्रा में सम्मिलित होते हैं।अंतिम यात्रा और श्मशान जाने पर वहां से वापस आने पर तुरंत नहा लेना चाहिए क्योंकि शमशान के वातावरण में कई प्रकार के जीवाणु और कीटाणु होते हैं जो कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। श्मशान में जाने पर यह कि कीटाणु हमारे बालों और कपड़ों पर लग जाते हैं। यदि इनको साफ नहीं किया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अतः शमशान से घर आने के बाद नहा लेना चाहिए।
3 - काम क्रीड़ा करने के बाद- आचार्य चाणक्य के अनुसार जब भी कोई स्त्रियों पुरुष प्रेम प्रसंग करें उन दोनों को इस क्रिया को करने के बाद नहा लेना चाहिए। महिला और पुरुष जब काम क्रीड़ा करते हैं तब ये दोनों इस क्रिया के बाद अपवित्र हो जाते हैं। ऐसे में उनका नहाना जरूरी हो जाता है। बिना स्नान के चाहे स्त्री हो या पुरुष कोई भी पूजा-पाठ नहीं कर सकता है इसलिए जब तक ये नहा नहीं लेते कोई भी पूजा अनुष्ठान नहीं कर सकते और ना ही किसी पवित्र जगह पर जा सकते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि काम क्रीड़ा करने के बाद नहा लेना चाहिए।
4 - बाल कटवाने के बाद- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमें बाल कटवाने के बाद हमेशा नहा लेना चाहिए। अधिकतर लोग अपने बाल हर महीने कटवाते हैं ऐसे में आप जब भी अपने बाल कटवाए बाल कटवाने के बाद जरूर नहा लें। जब हम बाल काटते हैं तो हमारे शरीर में छोटे-छोटे बाल चिपक जाते हैं जो की एक तरह की गंदगी है। ऐसे में इन बालों को दूर करने के लिए नहाना चाहिए। एक बार स्नान करने के बाद इन बालों से छुटकारा मिल जाता है। तो दोस्तों यह थे वह चार काम जिन्हे करने बाद में नहाना जरूर चाहिए। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ । हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname