पूरे देश में प्रकाश पर्व दिवाली की तैयारी बड़े धूम-धाम से चल रही है। इन्हीं तैयारियों के बीच एक बात का ख्याल रखना हम सब के लिए बेहद जरूरी है कि दिवाली हम मनाए पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को बेहद कम कर सके ताकि जिस हवा में हम सांस ले रहे हैं उसे प्रदूषित होने से बचा सके। हाल ही एक शोध से यह बात सामने आई कि हमारे देश की राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित शहर में शुमार है और सिर्फ यही नहीं बल्कि हमारे देश की कुछ ऐसे और भी राज्य हैं, ऐसे और भी शहर हैं जो प्रदूषण के मामले में दिल्ली से थोड़े ही पीछे हैं। इसीलिए जरूरी यह कि हम जिस हवा में सांस ले रहे हैं उसे प्रदूषित होने से बचाएं साथ ही साथ यह भी जरूरी है कि इस दिवाली पर हम अपने घर में ऐसे उपायों को अपनाएं जिसकी बदौलत हम अपने घर की हवा को स्वच्छ बनाए रखें। क्या है ये उपाय आइए जानते हैं।
बात करते है सबसे पहले उपाय की। घर की हवा की गुणवत्ता नमी बढ़ने से कम होने लगती है। वेंटीलेशन यानी वायु संचालन नमी कम करता है पर इसका मतलब यह नहीं कि दिन भर घर की खिड़कियों को खुला रख कर बाहर का सारा प्रदूषण ले आए। घर में बंद हो जाने वाले बैंटिया एग्जॉस्ट फैन लगाकर घर की हवा में संचालन बनाए रखें। किचन में वेंटिलेटर लगाना बहुत जरूरी है। खाना पकाना घर के अंदर की हवा के प्रदूषण का प्रमुख कारण है। साथ ही नहाने के बाद बाथरूम से ज्यादा नमी हटाना बिल्कुल भी ना भूले।
बात करेंगे दूसरे उपाय की कई लोग घर में खुशबू के लिए सुगंधित मोमबत्तियां जलना पसंद करते हैं। तो पैराफिन की जगह आप मधु मोम से बनी मोमबत्तियां जलाएं। पैराफिन से बनी बर्फी मोमबत्तियां घर में कई तरह के विषैले तत्व छोड़ती हैं। वही मधु मोम हवा के विषैले तत्वों को खत्म करने का काम करती है। इतना ही नहीं ये बिना धुवें के जलती है अस्थमा, एलर्जी के मरीजों को राहत देती है।
बात करेंगे तीसरे उपाय की जिसमे हम बात कर रहे हैं साल्ट लैम्प की। यह तो आप जानते ही होंगे कि नमक के कण हवा में मौजूद रोग जनक एलर्जी कारक तथा संक्रमण कारक तत्वों को खत्म करते हैं। हिमालय का गुलाबी नमक जो कि थोड़ा सा काला होता है सर्वश्रेष्ठ एयर प्यूरीफायर है। सिर्फ एक साल्ट लैम्प खरीद कर अपने कमरे या ऑफिस में रखने से आप काफी ज्यादा फर्क महसूस करने लगेंगे। यह चालू होने पर फायदा तो देता ही है बंद होने पर भी कम ही सही पर फायदा देता है।
बात करेंगे चौथे उपाय यानी कि एक्टिवेटेड चारकोल की। एक्टिवेटेड चारकोल यानि एक्टिव चारकोल घर की हवा को शुद्ध करने का बेहतरीन तरीका है। यह सुगंध रहित है तथा अच्छा अवशोषक है। तथा हवा से विषैले पदार्थों को हटाता है। बांस का चारकोल भी अच्छा एयर प्यूरीफायर माना जाता है।
बात करेंगे अब घर में लगाए जाने वाले प्लांट की। घर की हवा को शुद्ध करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पौधें लेडी पाम, एरिका पाम, बंबू पाम आदि है। जिन्हे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है तथा यह घर की खूबसूरती भी यह बढ़ाता है और इनकी देखभाल करना भी बहुत आसान होता है। तो आज हमने आपको बताये कुछ आसान उपाय, नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप इस दिवाली अपने घर के अंदर की हवा को स्वच्छ रख सकते हैं। घर के अंदर की हवा को स्वच्छ रखने के साथ-साथ यह बेहद जरूरी है कि हम अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने की पूरी-पूरी कोशिश करें। क्योंकि इसी वातावरण में हम साँस लेते है। हमारे बच्चे और बड़े बुजुर्गों को इसी वातावरण में ही रहना है। धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment