घरों में चाहिये प्रदूषण मुक्त हवा, तो जरूर लगाएं ये पौधे - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 6, 2018

घरों में चाहिये प्रदूषण मुक्त हवा, तो जरूर लगाएं ये पौधे

दिवाली के अवसर पर आसमान में छाए धुए (स्मोग) के घेरे को बरगद, नीम जैसे विशाल पेड़ भी नहीं बल्कि छोटे-छोटे पौधे भी तोड़ सकते हैं। हमारे यहां घर में ऐसे कई ऐसे सजावटी पौधे हैं जो ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण को शुद्ध करते हैं। इन नन्हें पौधों में इतनी ताकत है कि यह प्रदूषण की जहरीली हवा सोख कर आपके घर और आसपास के वातावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। जहरीले स्मोग से बचाव की यह छोटी सी आपकी कोशिश पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम होगी। आज के इस लेख में हम जानेंगे कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में। आइये जानते है।
तुलसी, मनी प्लांट के अलावा कई ऐसे सजावटी पौधे हैं जो ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण शुद्ध करते हैं। घर के अंदर लगाए जाने वाले सजावटी पौधों में कई ऐसे हैं जो न सिर्फ आपके आशियाने की खूबसूरती बढ़ाते है बल्कि वातावरण को शुद्ध करने में भी बेहद मददगार साबित होंगे। इन पौधों को आप अपनी बालकोनी या घर की छत पर गमलों में लगा सकते हैं। यहां तक कि लिविंग रूम या बैडरूम में भी इन्हें रख सकते हैं। सुपारी प्लांट, अरेका पाम,क्रोमा, रबर प्लांट, बम्बू पाम ऐसे ही पौधे हैं जो जहरीली गैस को शुद्ध करने की ताकत रखते हैं। इन्हें आप घर के गार्डन या कमरों में कहीं भी रख सकते हैं।




मनी प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे जिन्हें लोग अमूमन अपने घर के गार्डन में ख़ास तौर से जगह देते हैं वह भी कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस को सोखते हैं। आरेका पाम जिसे सुपारी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है उससे ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है बल्कि घर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में बेहद मददगार है। इस पौंधों समेत दर्जनों पौधे ऐसे हैं जो प्रदूषण से लड़ते हैं और उन्हें आप आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं।  बागबानी के शौक के लिए ही नहीं अब लोग अपने घर को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए  इंडोर प्लांट्स ले रहे हैं इन्हे लगाएं प्रदूषण मिटाए।

स्नेक प्लांट इसे बैडरूम प्लांट के नाम से भी जाना जाता है यह घर की सजावट के लिए अत्यंत लोकप्रिय है। यह उन चुनिंदा पौधों में एक है जो रात में भी प्रदूषित हवा कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर खींचकर ऑक्सीजन देता है।  खास बात यह कि इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती। रबर प्लांट भी जहरीली गैस को कम करता है । मनी प्लांट सिर्फ घर में पैसे ही नहीं लाता बल्कि यह जहरीली हवा का दुश्मन माना जाता यह छोटा सा पौधा घर का वातावरण शुद्ध बनाने में बेहद मददगार है। पीस लिली पौधा घर की टीवी, ओवन व फ्रीज से निकलने वाली गैस को साफ़ करता है। इस खूबसूरत पौधे में सफेद फूल खिलते हैं। घरों में लगाए जाने वाले कई सजावटी पौधों में है प्रदूषण का चक्रव्यूह तोड़ने की ताकत, तो दोस्तों इन्हे अधिक से अधिक घर पर लगाएं। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname