दोस्तों आज 6 नवंबर नरक चतुर्दशी और मंगलवार है। यह बड़ा दिन माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको एक छोटे से लौंग का उपाय बताएँगे जो आपको आज करना होगाजिससे आपको बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। इसलिए आपको इस उपाय को जरूर करना चाहिए। आप सभी को तो पता है कि नरक चतुर्दशी क्यों मनाई जाती है लेकिन जिन लोगों को पता नहीं उनको मैं बता दें कि नरक चतुर्दशी के महत्व के बारे में कहा जाता है की इस दिन सूर्योदय से पूर्व तेल लगाकर और पानी में चिरचिरी के पत्ते डालकर उसे स्नान करना चाहिए और उसके बाद आपको विष्णु मंदिर और कृष्ण मंदिर में जा कर भगवान के दर्शन जरूर करना चाहिए। इससे आपका पाप कट जाता है और आपको रूप, सौंदर्य की प्राप्ति होती है। बहुत सारे लोगों को रूप, सौंदर्य की इच्छा होती है तो उन लोगों को इसे जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही कई घरों में इस दिन रात को घर के सबसे बुजुर्ग सदस्य एक दिया जला कर पूरे घर में घूमते है और फिर उसे लेकर घर से बाहर कहीं दूर रख कर आते है। ऐसा करते वक्त घर के बाकी सदस्य को इस दिए को देखना नहीं चाहिए। इसे यम का दिया कहते है। माना जाता है कि पूरे घर में से घुमा कर बाहर ले जाने से घर की सारी बुराइयां और कथित बुरी शक्ति अभी घर से बाहर चली जाती है। तो यह जरूर करें।
अब बात करते है लौंग के उपाय की । आज हनुमान जी का वार है और हनुमान जी को लौंग अत्यंत प्रिय है। दोस्तों इस दिन नरक चतुर्दशी होने के कारण यह उपाय और भी लाभकारी है। इस उपाय को करने के लिए आपको पूरी तरह से साबुत लौंग लेनी होगी। ऐसी लौंग को ले कर अपने पूजा घर में रख दें और एक सरसों का दीपक जलाएं। तेल के दीपक का बहुत महत्व होता है। दीपक जलाने के बाद अपनी आंखें बंद कर के आपको ॐ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः का 21 बार जाप करना होगा। इस मंत्र का जाप पूरा होने के बाद आपको उस लौंग को अपने दाहिने हाथ उठाना होगा और आपकी जो भी परेशानी है उसे बोलें। ध्यान रहे आपको सिर्फ परेशानिया बोलनी है कोई इच्छा नहीं।
इस लौंग को सरसों के तेल के दीपक के ऊपर से 11 बार उल्टा घुमा लेना है। ऐसा करने के बाद इस लौंग को घर की छत या बालकनी में ले जाकर आपको दक्षिण दिशा की ओर अपना मुंह कर और अपनी आंखें बंद कर उस लौंग में 3 बार फूक मारें। आंखों की बंद अवस्था में ही आपको इस इन लौंग को जितना दूर हो सके उतना दूर फेंके। लौंग फेकने के बाद मौन होकर सीधा घर में प्रवेश करना होगा। इसके आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी। दोस्तों नरक चतुर्दशी की रात के 9:00 बजे के बाद आपको यह प्रभावशाली उपाय करना होगा। यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है इसी 6 नवंबर की रात जरूर करें। धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment