अभी-अभी यहां हुआ इस साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 49 लोगों की मौत और कई घायल - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 15, 2019

अभी-अभी यहां हुआ इस साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 49 लोगों की मौत और कई घायल

न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बंदूकधारियों ने मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस शूटआउट में अभी तक करीब 49 लोगों की सांसे थम गई है। हमले के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी वहां मौजूद थे, लेकिन सभी खिलाड़ी बाल बाल बच गए। वहीं पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
चारों तरफ गोलियों की तड़तड़ाहट, जान बचाने के लिए इधर उधर भागते लोग, हर तरफ मची अफरा तफरी। यह तस्वीर है दुनिया के सबसे शांत देश कहे जाने वाले न्यूजीलैंड की, जो आज आतंकवाद के जद में है। दरअसल यह तस्वीरें हैं आज सुबह की जब क्राइस्टचर्च शहर की मस्जिद में लोग नमाज के लिए पहुंचे थे। लेकिन तभी यह हमलावर मस्जिद में दाखिल हुए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
हमलावरों की इस कायराना हरकत में 49 से ज्यादा लोगों की जिंदगी चली गई। कहा जा रहा है कि हमले के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी भी मस्जिद में मौजूद थे, लेकिन वो सभी बच गए। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी यकीन नहीं हो रहा था कि मौत उनके इतने करीब से गुजर गई। घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जो आर्मी की ड्रेस में आए थे।
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है साथ ही न्यूजीलैंड में होने वाले मैच को भी रद्द कर दिया गया है। वैसे इन लोगों ने इस हमले को क्यों अंजाम दिया और इनका मकसद क्या था यह साफ नहीं हो पाया है। लेकिन न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इसे सुनियोजित आतंकी हमला बताया है और  साथ ही इसे न्यूजीलैंड के इतिहास में काला दिन भी बताया। आपका क्या कहना है इस आतंकी घटना के बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname