चेहरे पर तिल और मस्सों को बिना दर्द के जड़ से खत्म कर देंगे ये आसान उपाय - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 15, 2019

चेहरे पर तिल और मस्सों को बिना दर्द के जड़ से खत्म कर देंगे ये आसान उपाय

नमस्कार दोस्तों आज मैं आप सभी की सेवा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूँ। जैसा की हम सभी जानते हैं जब चेहरे पर मस्से या तिल हो जाते हैं तो चेहरे की खूबसूरती पर फर्क तो पड़ ही जाता है। चेहरे पर एक से ज्यादा मस्से होना यानी कि खूबसूरती को कम करना एक ही बात होती है। वैसे तो मस्से शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं लेकिन चेहरे पर होने वाले मस्से भद्दे लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते हैं अगर आप भी मस्सों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर के आप इन से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आज हम सभी जानते हैं इन्ही उपायों के बारे में ।
1- रोजाना दिन में दो बार विटामिन ई ऑयल में अदरक मिलाकर के मस्से पर लगाइए इससे एक से दो हफ़्तों में ही अनचाहे मस्से गायब हो जाएंगे। आप विटामिन ई ऑयल दुकान से खरीद सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
2- मस्सों को हटाने के लिए सूखे अंजीर का रस दिन में चार बार रोजाना इसे चेहरे पर लगाइए और कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लीजिए। इसमें मौजूद एसिड से आप के मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।
3- सूखी मेथी के दानों को रात के समय पानी में भिगो कर सुबह नास्ते से पहले इस पानी का सेवन करें। इससे आप के मस्से दूर हो जाएंगे और आप स्वस्थ भी रहेंगे।
4- अरंडी का तेल से भी मस्से को गायब कर सकते हैं। अरंडी के तेल में हल्का सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाइए और मस्से पर लगाइए दो से तीन हफ्तों तक नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कीजिए आपके मस्से खुद ब खुद गायब जाएंगे।
5- सेब से बने सिरका को कॉटन की मदद से मस्से वाले हिस्से पर 15 मिनट के लिए लगाए रोजाना इसके इस्तेमाल से आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा। हर रोज सुबह इसे लगाना है और इससे आपको मस्सों की समस्या से निजात मिल जाएगी ।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname