दोस्तों अगर सुबह सुबह बिस्तर से उठते ही एक प्याली चाय मिल जाए तो फिर तो मजा ही आ जाता है मगर क्या कभी आपने थोड़ा सा भी विचार किया है कि सुबह के समय खाली पेट चाय पीना हमारे शरीर को कितना ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। शुरू करने से पहले दोस्तों मेरी आपसे बस इतनी सी रिक्वेस्ट है की इस लेख को अंत तक पढ़ें क्योकि यह छोटा से लेख क्या पता आपको कितना ज्यादा फायदा पहुंचा दे।
दोस्तों आजकल हम चाहे कितना भी ध्यान रखें मगर हमारी कई ऐसी आदतें हैं जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे बीमारियों का घर बना देती हैं। एक अच्छे भले शरीर में कब कैंसर, दिल की बीमारी, शुगर और न जाने कितनी ही बीमारियां एकदम से लग जाती है जिसका हमें पता ही नहीं लगता। दोस्तों अगर आप भी Tea Lover ( चाय प्रेमी) हैं और चाय को अपनी जिन्दगी का एक अटूट हिस्सा मानते है तो चलिए आज जान लेते जो लोग खाली पेट चाय पीते हैं उससे उनके शरीर में जो-जो नुकसान होते हैं उनके बारे।
दोस्तों हमारे भारत देश में गांव हो चाहे शहर सभी को मिलाकर लगभग 90% लोगों की शुरुआत एक प्याली चाय से होती है। सुबह के समय जब हम उठते हैं तो हमारा शरीर ऐसी अवस्था में होता है जिसे ऊर्जा के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है क्योंकि रात का खाया खाना पच चुका होता है और शरीर को ऊर्जा के लिए खाने की जरूरत होती है। मगर उस समय जब हम चाय पी लेते हैं जिसमें कैफीन की मात्रा होने के कारण हमारे शरीर पर उसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। चाय में मौजूद कैफीन हमारे शरीर में एसिड की मात्रा को बढ़ा देती है जिसके कारण एसिडिटी और अल्सर जैसी प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। अगर आपका पेट सही नहीं होगा तो इससे शरीर में कई और बीमारियां भी उत्पन्न हो जाती हैं।
सुबह के समय खाली पेट आप चाहे ब्लैक टी पीए या फिर दूध वाली चाय दोनों से ही आपके शरीर को कई नुकसान पहुंचे हैं। अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खत्म हो जाते हैं जिससे आपको फायदा होने की बजाय नुकसान यानी सुस्ती और कमजोरी जैसी महसूस हो सकती है। दूसरा अगर आप ब्लैक टी भी पीते हैं तब भी खाली पेट पीने से आपको पेट फूलने और गैस जैसी समस्या हो सकती है।
खाली पेट चाय पीने से आपका शरीर प्रोटीन को सही तरह से पचा नहीं पाता है जिससे कुपोषण की समस्या साफ साफ नजर आती है। तभी तो समय से पहले बालों का झड़ना, आंखों की कमजोरी, कमर में दर्द, औरतों में कैल्शियम की समस्याएं देखने को मिलती है। इससे शरीर में मोटापा भी बढ़ता है और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की समस्या भी बढ़ जाती है इसलिए अगर आप भी खाली पेट चाय पीते हैं तो आज ही बंद कर दें । अगर सुबह चाय पीनी ही है तो साथ में किसी भी चीज का सेवन जरूर करें।
उम्मीद है इस लेख से आपको फायदा जरूर होगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी फायदा पहुंचाए। धन्यवाद।

No comments:
Post a Comment