अमेजन पर बेचा जा रहा नारियल का खोल नकली नहीं बल्कि एक दम असली है जिसे हम और आप बेकार समझ कर फेक दिया करते है। यह देखने के बाद कई भारतीय हैरान हैं कि आखिर क्यों नारियल के खोल बेचा जा रहा है।
अमेजन पर नारियल के खोल की कीमत 1200 से 3000 रुपये तक दिखाई गयी है और डिस्काउंट के बाद इसे लगभग 1300 रुपये में बेचा जा रहा है। अमेजन ने इसे खरीदने के लिए EMI का विकल्प भी दिया है साथ ही अमेजन ने यह भी साफ़ किया है कि ये एक प्राकृतिक उत्पाद है इसलिए इस पर निशान और दरारें हो सकती हैं इस कारण इसे वापस नहीं लिया जाएगा और आप किसी भी तरह की शिकायत नहीं कर सकेंगे।
अमेजन से कई लोगों ने इसे खरीदा भी है और इसी के बाद से अमेजन पर बेचा जा रहा ये प्रोडक्ट भारत में बहुत वायरल हो गया और भारत में लोग इसको बेचे जाने के पीछे की वजह जानने को लेकर काफी उत्सुक है। यह काफी हैरान कर देने वाली बात है कि जहां भारत में नारियल 20 रुपये में मिलता है और उसी नारियल के खोल को 1300 रुपये से अधिक में बेचा जा रहा है।
दोस्तों आपका क्या कहना है इस बारे में, क्या आप भी 1300 रुपये के नारियल के खोल को खरीदना चाहेंगे? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।




No comments:
Post a Comment