नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम बात करेंगे धनतेरस की। धनतेरस के दिन हम सभी दीपक तो जलाते ही हैं घर में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्योंकि यह जो दीपावली का त्यौहार है पूरे 5 दिनों का त्योहार है और धनतेरस के दिन से दीपावली मनाना स्टार्ट कर देते हैं। इस दिन विशेष तौर पर महालक्ष्मी, गणेश जी, भगवान कुबेर, यम देवता और धन्वंतरि सहित पांच देवों की पूजा होती है। लेकिन महालक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान की पूजा करना मत भूलिएगा।
धनतेरस का दिन बहुत ही विशेष महत्व रखता है। मान्यता हैं इस दिन आप जो भी खरीदारी करते हैं उसका 15000 गुना फल आपको मिलता है। कहीं-कहीं तो कहते हैं कि अगर आप इस दिन सोना, चांदी या फिर कोई बर्तन खरीदते है तब भी आपको इसके बहुत अच्छे प्रभाव मिलते हैं। लेकिन आप दोस्तों एक बात का ध्यान रखिएगा जब भी कोई बर्तन खरीद के लाते हैं तो उसमें आप कुछ भर कर ही लाइयेगा जैसे की चावल, चीनी या गुण कभी भी खाली बर्तन लेकर घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
धनतेरस के दिन का 5 दिए जरूर जलाएं। सबसे पहला दिया तो आप अपने पूजा स्थान पर रखें जहां आप पूजा करते हैं दूसरा दिया तुलसी जी के पास रखिए और तीसरा दिया आप पास में अगर कोई मंदिर है तो वह रखें। आप अपने घर की छत पर भी एक दिया जरूर दीजिएगा क्योंकि कहीं भी अंधेरा छोड़ना ठीक नहीं होता है। और लास्ट दिया आप को जलाना है मुख्य द्वार के पास। इस दिन दिया जरूर जलाएं। दिया जलाने का विशेष महत्व है इस दिन आप महालक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे। आपके ऊपर मा लक्ष्मी विशेष कृपा बरसेगी। धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment