नमस्कार दोस्तों स्वागत है। दोस्तों दिवाली का त्यौहार अब कुछ ही दिन की दूरी पर है ऐसे में हर कोई इस की तैयारी में लगा हुआ है। दिवाली वाले दिन कई लोग अपनों को गिफ्ट देते हैं। दोस्तों जहां एक तरफ दूसरों को दिवाली का तोहफा देना अच्छी बात है। वही दूसरी ओर दिवाली वाले दिन आपको दूसरों को कुछ चीजें देते वक्त विशेष ध्यान देखने की जरूरत है। दोस्तों इस दिन यदि आप कुछ खास चीजों को दूसरों को देते हैं तो आपकी लक्ष्मी दूसरों के घर चली जाती है। इसीलिए इस दिवाली पर दोस्तों ध्यान रखें की कुछ चीजें है जो किसी को भी ना दें वरना आपके घर में धन की कमी होगी। आपके घर से महालक्ष्मी नाराज हो जाएगी तो दोस्तों जानते हैं कि कौन सी चीजें आप को गिफ्ट में या किसी भी तरीके से किसी और को नहीं देनी है।
सबसे पहली वस्तु है दोस्तों स्टील या लोहे का सामान- दिवाली के दिन ऐसी कोई भी वस्तु किसी को भी तोहफे में नहीं देना चाहिए जो स्टील या लोहे की बनी हो या उस पर इसकी परत चढ़ी हुई हो। इस धातु से बनी चीजों को दूसरों की देने के बजाय आप इसे अपने घर पर लेकर आए इससे आपको फायदा होगा।
दूसरी चीज है सिल्क से बने कपड़े- दिवाली पर कई बार हम अपनों को कपड़ों का तोहफा देते हैं लेकिन कपड़े खरीदते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि वह कपड़ा सिल्क का ना बना हो। सिल्क से बने कपड़े दिवाली पर किसी को भी तोहफे में देने से सामने वाले व्यक्ति के लिए अपशगुन का कार्य करता है। इसीलिए दोस्तों सिल्क की वस्तु दिवाली के दिन किसी को भी तोहफे में नहीं दे।
तीसरी वस्तु गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति- दिवाली के दिन इन दोनों देवी देवताओं का खास महत्व होता है ऐसे में यदि आप किसी को लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति दिवाली वाले दिन तोहफे में देते हैं तो आपके घर की लक्ष्मी दूसरों के यहां चली जाती है। इसीलिए दोस्तों गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति को सिर्फ अपने लिए ही खरीद कर लाए किसी और को इस मूर्ति नहीं देना है।
चौथी वस्तु है सोना और चांदी- दोस्तों दिवाली के दिन सोना और चांदी से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ माना जाता है। लेकिन जब आप सोना या चांदी किसी दूसरे को दे देते हो तो यह आपके लिए अशुभ बन जाती है और आपके घर धन की कमी हो जाती है। इसीलिए दोस्तों सोने चांदी से बनी वस्तुएं किसी और को नहीं दें।
पांचवी वस्तु है तेल और लकड़ी- दिवाली का पर्व आरंभ होने से 5 दिन पहले से इन्हे ना ही किसी से खरीदें और ना ही किसी दूसरे को यह तोहफे में दें। यदि आप इनमे से कोई भी चीज किसी प्रियजन को तोहफे में देते है तो आपको माँ लक्ष्मी जी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment