गर्मी ने तोड़ा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड, तेलंगाना में काल के गाल में समाई कई जिंदगियां - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 31, 2019

गर्मी ने तोड़ा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड, तेलंगाना में काल के गाल में समाई कई जिंदगियां

जैसे-जैसे मई का महीना बीतता जा रहा है वैसे-वैसे गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी की मार से राहत के अभी कोई आसार नहीं है।
मई का महीना खत्म होने को है और सूरज देवता गुस्से में है। यहीं कारण है कि आधे से ज्यादा हिंदुस्तान में आसमान से आग बरस रही है। यह भीषण गर्मी देश के कई हिस्सों में लोगों को न सिर्फ झुलसा रही है बल्कि लोगों का जीना भी दूभर कर रही है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर बिहार बल्कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तो गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। गुरुवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 8 साल में सबसे गर्म बताया गया है। दिल्ली की पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। पालम वेधशाला ने मई 2013 में दिल्ली का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।
वैसे तो देश के ज्यादातर हिस्से चिलचिलाती गर्मी की मार झेल रहे हैं लेकिन इसका सबसे ज्यादा कहर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में देखा जा रहा है। जहां इस गर्मी के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इस गर्मी में न तो घर के भीतर सुकून है और न ही घर के बाहर चैन। आग बरसाते आसमान से आंखें मिलाना आसान तो नहीं लेकिन उसी आसमान से लोग राहत की बूंदों का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद दूर-दूर तक अभी दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी का प्रकोप अभी यूं ही जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname