दिल्ली में 12 मई को लोकसभा की सभी सातों सीटों पर वोट डाले जाएंगे जिसे लेकर राजधानी का सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज भी दोनों दलों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी और शाह की जोड़ी पर जोरदार हमला बोला तो वही कांग्रेस के सामने एक नया प्रस्ताव भी रख दिया। चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही दिल्ली की सियासत भी गरमा गई। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को आग के हवाले किया तो वही आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी को उसी के अंदाज में जवाब दिया।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर बीजेपी के 2014 के घोषणा पत्र की प्रतियां जलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि आप वाकई अटल बिहारी वाजपेई जी की इज्जत करते हो तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना होगा। इस दौरान पीएम मोदी को घेरते हुए केजरीवाल कुछ ऐसा भी बोल गए जिसके बाद सियासी घमासान हो सकता है। केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी के पिता ने देश के लिए कुर्बानी नहीं दी थी भगत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है। बीजेपी को घेरने के साथ ही केजरीवाल ने अब कांग्रेस के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी को हराने के लिए कांग्रेस को हमारे साथ आना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा दिल्ली में हम जीत रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हरियाणा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ आए ताकि बीजेपी को मात दी जा सके। तो अब केजरीवाल की इस अपील पर कांग्रेस का क्या रुख रहता है यह देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस आप के साथ गठबंधन के लिए ना कह चुकी हैं, मगर केजरीवाल ने अब नया शिगूफा छोड़ दिया है। आपकी क्या राय है इस बारे में, क्या कांग्रेस आम आदमी पार्टी के इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगी? हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:
Post a Comment