रोज सुबह उठकर इस समय करें मॉर्निंग वॉक, रहेंगे इन सभी गंभीर परेशानियों से दूर - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 2, 2019

रोज सुबह उठकर इस समय करें मॉर्निंग वॉक, रहेंगे इन सभी गंभीर परेशानियों से दूर

मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। साथ ही कहीं सारी परेशानियां भी दूर होती है। लेकिन मॉर्निंग वॉक के सही फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप सही समय और सही तरीके से वॉक करें। तो किस समय करें मॉर्निंग वॉक और क्या है इसके फायदे आइए जानते हैं। 

इस समय करें मॉर्निंग वॉक- वर्तमान समय की भागदौड़ भरी लाइफ में लोगों को अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता है। गलत खानपान और आलस से सेहत बिगड़ने लगती है, ऐसे में मार्निंग वॉक शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन मॉर्निंग वॉक सुबह 4:00 या 5:00 बजे उठ कर करना चाहिए जिससे आपको इसका पूरा फायदा मिल सके। सुबह सूरज निकलते समय या उसके कुछ देर बाद तक सुबह की सैर करना फायदेमंद होता है। 
मॉर्निंग वॉक करने के फायदे- सुबह की सैर करने से शरीर को अधिक मात्रा में विटामिन डी मिलता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी सैर फायदेमंद है। डिप्रेशन के शिकार लोगों को वा डायबिटीज के मरीजों को हल्की धूप में सैर करना चाहिए। रोजाना सैर करने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। मोटापा कम करने वालों को भी सैर करनी चाहिए, इससे मोटापा तो कम होगा ही साथ ही ताजगी का भी एहसास होगा। मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर में रक्त का संचार सही करने में भी मॉर्निंग वॉक से फायदा होता है, इससे शरीर में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में संचारित होती है। दोस्तों इस विषय पर आपके कोई सवाल है तो कमेंट के माध्यम से जरूर करें।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname