पीएम मोदी के लिए लकी है ये चेयर, अब लकी चेयर के भरोसे चुनाव जीतेंगे मोदी - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 7, 2019

पीएम मोदी के लिए लकी है ये चेयर, अब लकी चेयर के भरोसे चुनाव जीतेंगे मोदी

2014 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई बीजेपी एक बार फिर केंद्र की सत्ता में आने के पूरा जोर लगा रही है। आम चुनाव की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। पीएम मोदी पूरे देश में प्रचार अभियान में निकल पड़े हैं। आज वह यूपी में होंगे जहां वे कानपुर में रैली संबोधित करेंगे। यहां पीएम मोदी के लिए लकी चेयर तैयार की जा रही है। यह वही कुर्सी है जिस पर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले बैठे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस कुर्सी पर बैठकर वो फिर बीजेपी को सत्ता दिलाएंगे। 

क्या एक कुर्सी किसी को सत्ता दिला सकती है? यह सवाल अटपटा जरूर है लेकिन कानपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से पूछा जाए तो शायद जवाब हां में आएगा। 2014 के आम चुनाव से पहले बीजेपी के स्टार प्रचारक घोषित किए गए नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर 2013 को अपनी पहली चुनावी विजय शंखनाद रैली इंदिरानगर मैदान में की थी। इस दौरान नरेंद्र मोदी के लिए एक विशेष कुर्ती का इंतजाम किया गया था। बीजेपी नेताओं का मानना है कि उस कुर्सी पर बैठने से बीजेपी ने कानपुर के आसपास की सभी सीटें तो जीती ही साथ ही केंद्र में भी भारी जीत के साथ सरकार बनाई।

मोदी एक बार फिर कानपुर आ रहे हैं। कानपुर के कोयला नगर मैदान में वे रैली को संबोधित करेंगे इस दौरान पीएम को उसी कुर्सी पर बैठाया जाएगा। बीजेपी कानपुर के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि पीएम 2013 में कुर्सी पर बैठे तो केंद्र में हमारी बहुमत वाली सरकार बनी। उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव के समय भी पीएम को उसी कुर्सी पर बैठाया गया था और नतीजा सभी के सामने है। यही वजह है कि पार्टी ने उस डीलर से कुर्सी की खरीद ली। जिसे अब पीएम की रैली के लिए तैयार कर लिया गया है और बीजेपी पीएम को उस लकी चेयर पर बैठा कर सत्ता हासिल करने के सपने देख रही है। यह कुर्सी पार्टी के लिए कितनी लकी होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आपका क्या मानना है इस बारे में कमेंट के माध्यम से बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname