केरल की एक महिला ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया जिससे उसका पति भी हैरान रह गया। पत्नी को घर पर एक खाली डायरी मिली जिसको उसने राशन का सामान लिखने और टेलीफोन नंबर लिखने में यूज कर लिया। लेकिन उसे बाद में पता चला कि यह कोई डायरी नहीं बल्कि उसके पति का पासपोर्ट है।
पति ने जब अपने पासपोर्ट को खोल कर देखा तो वह सन्न रह गया। उसने देखा कि पासपोर्ट के भीतर के पन्नों में उसके सगे संबंधियों के टेलीफोन नंबर और राशन की लिस्ट लिखी गई है। हमारे देश में अधिकतर घरेलू महिलाएं आपने हिसाब किताब को लिखना पसंद करती हैं ताकि वह भूल न जाए। केरल की इस महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिस डायरी का प्रयोग वह अपनी शॉपिंग लिस्ट बनाने और टेलीफोन नंबर नोट करने के लिए कर रही है वह डायरी नहीं बल्कि पासपोर्ट है।
यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने पासपोर्ट का इस्तेमाल किसी और काम के लिए किया हो। इससे पहले ऐसी ही एक घटना चीन से सामने आई थी, जहां एक शख्स को एयरपोर्ट से इसलिए वापस कर दिया गया क्योंकि उसके बेटे ने उसके पासपोर्ट पर ड्रॉइंग बना दी थी। पासपोर्ट नियमों के अनुसार पासपोर्ट पर जो खाली पेज दिए जाते हैं उन पर तभी मुहर लगाई जाती है जब पासपोर्ट धारी कहीं के वीजा के लिए अप्लाई करता है। इन खाली पेज पर कुछ भी लिखने से पासपोर्ट निरस्त कर दिया जाता है।

No comments:
Post a Comment