लोकसभा चुनावों के करीब आते ही सियासी खिंचा तान शुरू हो गई है। सभी दल एक दूसरे पर वार और पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं। बात अगर कांग्रेस और बीजेपी की करें तो दोनों ही दल एक दूसरे के हर कदम का जवाब दे रहे हैं। इसी श्रंखला में गंगा यात्रा करने के लिए निकली प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कड़ा प्रहार किया है।
दरअसल प्रियंका ने पीएम मोदी समेत सभी बीजेपी नेताओं द्वारा अपने नाम के आगे चौकीदार लगाने पर कटाक्ष करते हुए कहा प्रधानमंत्री और उनके साथी अपने नाम के आगे जो मर्जी वह लगाएं, पर मुझे एक किसान भाई ने कहा था देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं और हम किसान हैं, हम अपने चौकीदार खुद हैं। प्रियंका ने आगे कहा बीते 45 सालों में इतने कम रोजगार कभी नहीं हुए जितने इन 5 सालों में हुए हैं। इसलिए मैं आम जनता से अपील करती हूं कि आप सभी अपना वोट सोच समझ कर दें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले दिनों पीएम मोदी ने खुद के ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया, जिसके बाद बीजेपी नेताओं में मोदी को फॉलो करने की होड़ सी लग गई। बीजेपी के कई नेताओं ने पीएम को फॉलो करते हुए अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया। दरअसल राहुल गांधी आए दिन पीएम मोदी पर लगातार हमले करते हुए बोलते हैं कि चौकीदार चोर है। इसके जवाब में ही बीजेपी ने मैं भी चौकीदार नामक कैंपेन शुरू की है। आपकी क्या राय है बीजेपी द्वारा शुरू की गई इस कैंपेन के बारे में? हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:
Post a Comment