जानिए कुत्ते रात में क्यों रोते हैं, क्या कुत्तों का रोना किसी अनहोनी का संकेत है - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 16, 2019

जानिए कुत्ते रात में क्यों रोते हैं, क्या कुत्तों का रोना किसी अनहोनी का संकेत है

आपने भी कई बार रात में कुत्तों को रोते हुए देखा होगा। आपके मन में भी सवाल आता होगा कि आखिर वह ऐसा क्यों करते हैं। हमारे देश में ज्यादातर लोग कहते हैं कि अब कुछ बुरा होने वाला है इसलिए कुत्ता रो रहा है। मगर यह सोच गलत है, कुछ और वजह भी है जो अधिकतर लोग नहीं जानते। क्या आपने भी कभी सोचा है कि आखिर कुत्ते क्यों रोते हैं? बस जैसे ही कोई कुत्ता रोता हुआ मिला उसको हम भगा देते हैं, यह सोच कर कि कुछ अशुभ होने वाला है। जबकि यह जरूरी नहीं है कि ऐसा ही हो, और बातें भी हो सकती है जैसे किसी को कुछ संकेत देना आदि। तो आइए जानते हैं कुत्तों के रोने के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।
1- किसी तरह की तकलीफ होने पर या चोट लग जाने पर कुत्ते रोते हैं और इसके साथ ही कुत्ते आने वाले कष्ट से भी इंसानों को अवगत करवाते हैं।

2- कुत्तों को इंसानों का साथ बेहद पसंद होता है। चाहे पालतू कुत्ता हो या फिर गली का ही कुत्ता क्यों ना हो घर में अकेला छोड़ दिया जाए तो वह बहुत परेशान हो जाते हैं और इस वजह से वह रोने लगते हैं।

3- कुत्ता अपने साथी तक अपनी लोकेशन बताना चाह रहा हो या फिर साथी कुत्तों को ढूंढना चाह रहा हो तो वह जोर-जोर से रो कर शोर मचा कर अपना संदेश साथी कुत्ते तक पहुंचाते हैं। इसको सुनकर साथी कुत्ता भी जवाब में रो देता है।

4- हर कुत्ते का अपना एरिया या इलाका होता है। यह तो आप सभी जानते ही होंगे एक गली के कुत्ते दूसरी गली के कुत्तों को अपनी गली में घुसने नहीं देते है। वह अपने छेत्र की रक्षा करते हैं। जब कोई कुत्ता बाहर से आकर उनके इलाके में घुस आता है तो वह रो कर उसे चेतावनी देते हैं और साथ ही साथ अपने साथियों को संदेश देते हैं कि उनके इलाके में बाहरी कुत्ता घुस आया है।

5- कुत्तों को अक्सर तेज आवाज करने वाली चीजों से नफरत होती है।  तेज आवाज सुनकर उन्हें गुस्सा आ जाता है तो ऐसे में वह अपनी नाराज़गी रो कर जाहिर करते हैं।

6- कुत्ता, बिल्ली हो या कोई भी अन्य जानवर भगवान ने इन सभी को एक खास शक्ति दी है जिससे ये भविष्य में आने वाले संकट को भाप लेते है। जब कभी भी कुत्ते या अन्य कोई जानवर बिना किसी कारण के रोए तो समझ जाना चाहिए कि कोई न कोई संकट आने वाला है।
तो यह थे कुत्तों के रोने के कारण। अगर आप इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमें फॉलो करें व इस बारे में आपकी कोई राय हो तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname