आम चुनाव की घोषणा के साथ ही देश में दलबदल का खेल तेज हो गया है। कोई बीजेपी से कांग्रेस में जा रहा है तो किसी की घर वापसी हो रही है। लेकिन आज बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि बीजेपी के 3 बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ विपक्षी दलों का दामन थाम लिया है। वहीं एच डी देवगौड़ा की जनता दल सेकुलर को भी झटका लगा है। बीजेपी जोड़ तोड़ की राजनीति में माहिर है। बीते कई दिनों में पार्टी बीएसपी से लेकर कांग्रेस के कई नेताओं को तोड़ अपने खेमे में मिला चुकी है, लेकिन लगता है कि आज बीजेपी का दिन अच्छा नहीं था। तभी तो आज 3 राज्यों में पार्टी को उसके नेताओं ने तगड़ा झटका दिया है।
मनीष खंडूरी- उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आज देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होने कांग्रेस का हाथमा। बताया जा रहा है कि मनीष खंडूरी अब पौड़ी गढ़वाल से चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि पिछले शुक्रवार को उन्हें मनाने की कोशिश की गई थी।
श्यामाचरण गुप्ता- वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भी बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्यामाचरण गुप्ता को समाजवादी पार्टी ने बांदा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। श्यामाचरण गुप्ता ने अभी तक बीजेपी से इस्तीफा नहीं दिया है। आपको बता दें कि श्यामाचरण गुप्ता पहले भी बांदा से समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके हैं। तो एक तरह से आज उनकी घर वापसी हुई है।
रामप्रसाद शर्मा- असम में भी तेज पुर से बीजेपी सांसद रामप्रसाद शर्मा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह पार्टी की नीतियों से बेहद दुखी है। एक तरफ बीजेपी को नुकसान पहुंचा है तो वही जेडीएस के लिए भी आज दिन अच्छा नहीं रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दानिश अली मायावती की बीएसपी में शामिल हो गए हैं।
आपकी क्या राय है चुनावी माहौल में पार्टियों की इस जोड़-तोड़ को लेकर? हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।





No comments:
Post a Comment