Gully boy first look: इस वैलेंटाइन डे एक मुस्लिम लड़की से प्यार करते नजर आएंगे रणवीर सिंह - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

Gully boy first look: इस वैलेंटाइन डे एक मुस्लिम लड़की से प्यार करते नजर आएंगे रणवीर सिंह

फिल्म सिंबा के साथ साल 2018 का धमाकेदार अंत करने वाले रणवीर सिंह ने साल 2019 में जबरदस्त शुरुवात कर दी है। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गली बॉय के फर्स्ट लुक के साथ नए साल की शुरुआत कर दी है। जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय के फर्स्ट लुक सामने आ चुके है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर और आलिया एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां रणवीर का लुक एक आम लड़के की तरह बेहद सिंपल है वही आया एक मुस्लिम लड़की के रोल में दिख रही है।


वैसे इससे पहले मेकर्स ने एक ऐसा पोस्टर शेयर किया था जिसमे रणवीर सिंह तो नज़र आ रहे थे लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था लेकिन इसके बाद एक और पोस्टर सामने आया जिसमें रणवीर ब्लू हुडी जैकेट में नजर आ रहे थे।

फिल्म गली बॉय से पहली बार रणवीर सिंह और आलिया की जोड़ी बिग स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएगी और हमारी जानकारी के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार एक रैपर का होगा। गली बॉय मुंबई के एक साधारण से लड़के की कहानी है जिसे रैप करना बेहद पसंद है और उसकी जिंदगी में प्यार और उनको लेकर आए उतार-चढ़ाव इस फिल्म में देखने को मिलेंगे।

रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी 2019 को थेटर्स में रिलीज होने जा रही है। फ्राइडे को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस कर रही है और तो और बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी पहुंच चुकी है। साल 2018  का अंत  तो रणवीर ने बड़ी जबरदस्त अंजदाज में किया है देखते हैं कि वैलेंटाइन डे के मौके पर गली बॉय अपने फैंस के बीच प्यार बांटने में कितना कामयाब होता है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname