मकर संक्रांति: इस विधि से करें मकर संक्रांति पर सूर्य की पूजा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 7, 2019

मकर संक्रांति: इस विधि से करें मकर संक्रांति पर सूर्य की पूजा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता



नमस्कार दोस्तों आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। दोस्तों आज हम बता रहे हैं कि मकर संक्रांति पर सूर्य की साधना किस प्रकार से करें। यदि आप इस विधि से सूर्य की साधना या सूर्य की आराधना करते हैं तो मकर संक्रांति पर आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य भगवान को आत्मा से जोड़ कर देखा जाता  है और यह भी मान्यता है की सूर्य की आराधना के लिए मकर संक्रांति का पर्व सबसे उत्तम और अच्छा फल देने वाला होता है। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की उत्तरायण गति का प्रारम्भ होता है और भगवान सूर्य देव इस दिन धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। माना जाता है की यदि  मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान, दान किया जाये तो रिद्धि-सिद्धि और पुण्य मिलता है। पर सूर्य देव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा के कुछ नियम होते हैं जिनका पूरा पालन करना बहुत ही जरुरी होता है तो आइये जानते है कौन से है वह नियम ।

* मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठ कर गंगा स्नान कर लेना चाहिए। स्नान आदि के बाद जल में रोली, लाल रंग का फूल और  तिल डालकर सूर्य को तीन बार अर्घ्य देना चाहिए।

* जिस जल पात्र से आप सूर्य देव को अर्घ्य दे रहे हो उस पात्र को हमेशा सिर से ऊपर उठाकर ही अर्ध्य देना चाहिए।

* सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद  सूर्य देव के मंत्र- ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य: नमः का जाप शुद्ध मन से 3 बार जरूर करना चाहिए।

* सूर्य देव की पूजा के समय अपना मुख हमेशा पूर्व दिशा की तरफ ही करें।

* मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तिल, गुड, तांबे के बर्तन और लाल कपडे का दान जरूर करना चाहिए ।

* किसी भी अन्य दिनों में भी आप सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उगते हुए सूर्य को तांबे के बर्तन से जल में रोली, चावल और लाल फूल डाल कर अर्घ्य दें ऐसा करने से पूरे वर्ष आप पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।


तो दोस्तों यह कुछ ऐसे उपाय थे यदि आप मकर संक्रांति के दिन सूर्य की आराधना इस विधि के अनुसार करते हैं तो निश्चित रूप से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी व आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी। उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname