जर्मनी में अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत कई बड़े नेताओं के निजी डेटा में सेंध लगा कर उनकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। इनके अलावा पत्रकारों समेत अलग-अलग क्षेत्रों के खास हस्तियों के निजी डेटा में हैकरों ने सेंध लगाई है।
साइबर अटैक का शिकार हुए लोगों के घर का पता, मोबाइल फोन नंबर, पहचान पत्र और व्यक्तिगत बातचीत समेत आर्थिक मामलों से जुड़ी जानकारियां ट्विटर पर जारी कर दी गई है। जर्मनी सरकार की प्रवक्ता मार्टिना ने इस साइबर अटैक की पुष्टि की है। लेकिन अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन है और लीक हुई जानकारियों से कितना बड़ा नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।
फिलहाल यह अंदाजा लगाया जा रहा है यह जानकारी लीक करने वाला जर्मन सरकार में ही काम करने वाला कोई एक शख्स हो सकता है जिसके पास इन नेताओं से जुड़ी सभी जानकारी मौजूद थी। वैसे इस हमले के लिए जर्मनी के दक्षिणपंथी समूहों और रूस को जिम्मेदार माना जा रहा है। दोस्तों ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। धन्यवाद।

No comments:
Post a Comment