नया साल शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू होने जा रहा है खगोलीय घटनाओं का सिलसिला। साल 2019 में कुल 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पड़ेंगे और पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने के 6 जनवरी यानी रविवार को होने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह 6 जनवरी को सुबह 4:05 से शुरू होकर 9:18 मिनट तक आंशिक सूर्यग्रहण रहेगा। लेकिन भारत में रह रहे खगोल प्रेमियों को फिलहाल निराश होना पड़ सकता है क्योकि जनवरी में लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसका प्रभाव जापान, कोरिया, मंगोलिया, ताइवान, रूस और चीन के अलावा अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में देखने को मिलेगा।
ग्रहण समय क्या करें और क्या नहीं- हिंदू परंपराओं के अनुसार भारत में ग्रहण का खास महत्व है। जहां एक तरफ ग्रहण का कुछ लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तो वहीं कुछ लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। हिंदू परंपराओं के अनुसार ग्रहण का असर पूरे 108 दिनों तक रहता है इस दौरान जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई देता है वहां रहने वाली गर्भवती स्त्री को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योकि ऐसे समय में सूर्य से हानिकारक तरंगे निकलती है जो की मां और बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक होती है। तेल मालिश नहीं करना चाहिए, खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए जिससे कि पका हुआ खाना ग्रहण के कारण अशुद्ध होने से बच जाये। लेकिन इस बार भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं दिखेगा।
इन राशियों पर पड़ेगा असर - ज्योतिषियों की माने तो इस बार पड़ने वाले ग्रहण से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इससे 4 राशि प्रभावित जरूर हो सकती है। ये चार राशियां है सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशि। सूर्य ग्रहण के बाद इन राशि वालों पर जमकर खुशियों की बरसात होगी।
2019 के ग्रहण-
सूर्य ग्रहण:
* पहला सूर्य ग्रहण- 6 जनवरी 2019 भारतीय समय अनुसार सुबह 4:05 से 9:18 तक ग्रहण रहेगा इसे भारत में नहीं देखा जाएगा।
* दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 जुलाई 2019 भारतीय समय अनुसार रात 11:30 से 2:15 तक रहेगा यानि यह भी भारत में नहीं दिखाई देगा।
* तीसरा सूर्य ग्रहण- 26 दिसंबर 2019 सूर्य ग्रहण 8:16 से 10:56 तक रहेगा ये ग्रहण भारत के कुछ भागो में दिखेगा।
चंद्र ग्रहण:
* पहला चंद्र ग्रहण- 21 जनवरी 2019 सुबह 9:00 से 12:21 तक रहेगा लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा।
* दूसरा चंद्र ग्रहण- 16 जुलाई 2019 रात 1:30 से प्रातः 4:29 तक रहेगा ये आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत में नज़र आएगा।
उम्मीद करते हैं दोस्तों कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
No comments:
Post a Comment