इसकी वजह झांकियां है, जी हां इस बार राजपथ पर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की झांकियों को शामिल नहीं किया गया जिसे लेकर कांग्रेस का गुस्सा भड़क उठा है। मध्य प्रदेश में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा की "मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी हार का बदला लिया है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकी राज्यों का गौरव और वहां की जनता का मान, सम्मान और अभिमान होती है। केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को परेड से बाहर कर प्रदेश के शीश को कुचला और अपमानित किया है और इस काम के लिए जनता मोदी सरकार को बिलकुल माफ नहीं करेगी।"
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल दागते हुए पूछा है कि पीएम मोदी चुनाव भी हार का बदला राज्यों के अस्मिता और स्वाभिमान से क्यों नहीं रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रक्षा मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम पर प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद इन तीनो राज्यों ने भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर झांकी की आईडिया का डेमो रक्षा मंत्रालय को भेजा था जिसको रक्षा मंत्रालय की चयन समिति ने अस्वीकृत कर दिया अब इसे लेकर ही कांग्रेस केंद्र सरकार पर भड़की हुई है।
आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।





No comments:
Post a Comment