सलमान के डर से बोनी को नहीं कबूल बेटे का रिश्ता - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 3, 2019

सलमान के डर से बोनी को नहीं कबूल बेटे का रिश्ता


अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बिना कुछ कहे ही अपने प्यार का ऐलान कर चुके हैं। अक्सर एक साथ देखे जाने वाले अर्जुन और मलाइका को देखकर ऐसा लगता है कि दुनिया के सारे बंधन तोड़ कर इन्होंने एक होने का फैसला ले लिया है और अब तो अर्जुन की फॅमिली से भी इस रिश्ते को कहीं ना कहीं मंजूरी मिल चुकी है। जहां अर्जुन के चाचा संजय कपूर और अनिल कपूर इस रिश्ते से खुश हैं वही अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इस रिश्ते को अभी स्वीकार नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कपूर खानदान के बेहद करीबी व्यक्ति ने यह खुलासा किया है।

बताया जाता है की अर्जुन जितना क्लोज अपने चाचा अनिल कपूर से है उतने अपने पिता बोनी कपूर से नहीं है और जब अनिल कपूर ने अर्जुन से सीधा-सीधा मलाइका के बारे में पूछा तो अर्जुन ने साफ़ कह दिया की वह मलाइका के लिए बेहद सीरियस है। अब क्योकि मलाइका सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ है इसलिए साड़ी बात यहीं पर आकर अटक चुकी है।

सलमान खान और बोनी कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं इसलिए बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को दिल से कबूल नहीं कर रहे है। इसलिए अर्जुन ने अब यह जिम्मा अपने चाचा अनिल कपूर को दे दिया है कि वो पापा बोनी से बात करें और उन्हें इस रिश्ते के लिए कन्वेंस करें।

अगर बोनी कपूर की तरफ से इस रिश्ते को ग्रीन सिगनल मिल गया तो इसी साल अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते पर दुनिया के सामने मोहर लगा देंगे। लेकिन लगता है कि यह दाल इतनी आसानी से नहीं गलने वाली क्योंकि जिस किसी ने भी सलमान खान से नाराजगी मोल ली है उसका क्या हाल हुआ है यह तो इतिहास गवाह है। इसलिए अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को बोनी कपूर मंजूरी देते है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname