इस बड़ी वजह से भारत को विकासशील और अमेरिका को विकसित देश कहा जाता है - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 26, 2019

इस बड़ी वजह से भारत को विकासशील और अमेरिका को विकसित देश कहा जाता है

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं विकसित और विकासशील देशों के बारे में की इनके बीच क्या अंतर होता है। दुनिया के तमाम देश भारत में अपना कारोबार स्थापित करना चाहते हैं और भारत आज विश्व शक्ति बनकर उभरा है। लेकिन इसके बावजूद भारत को विकासशील और अमेरिका को विकसित देश कहा जाता है। दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण है? आखिर विकसित और विकासशील देश में फर्क क्या है। अगर आपको भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि विकसित और विकासशील देश में क्या अंतर है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
विकसित देश- उन देशों को विकसित देश का दर्जा दिया जाता है जहां लोगों की प्रति व्यक्ति आय ज्यादा होती है। जहां की जीडीपी का स्तर ऊँचा होता है। जहां का जीवन स्तर काफी अच्छा होता है और हर कोई इंसान एक अच्छा जीवन जी रहा होता है।साथ ही इन देशों में गरीबी ना के बराबर होती है और यह देश अपनी जरूरतों को पूरा करने सक्षम होते हैं। इन देशों में करप्शन के लिए कोई जगह नहीं होती है। अगर विकसित देशों की बात की जाये तो अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इटली और फ्रांस जैसे देशों को विकसित देश माना जाता है।
विकासशील देश- अगर बात की जाए विकासशील देश की तो वहा विकाश अपने शुरुवाती स्तर में होता है। दोस्तों यहां पर विकास दस्तक तो दे चूका होता है लेकिन अभी सिर्फ उसकी शुरुआत हुई होती है। आपको बता दें कि इन देशों की प्रति व्यक्ति आय विकसित देशों के मुकाबले बेहद कम होती है और जीडीपी में भी काफी अंतर होता है। इन देशों में गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा का स्तर बहुत कम होता है। इसके अलावा इन देशों में करप्शन भी पैर पसारे बैठा रहता है। इन देशों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। विकासशील देशों में भारत, चीन और साउथ अफ्रीका जैसे देश आते हैं।
भारत के बारे में - दोस्तों भारत को विकासशील देश कहा जाता है। भारत की जीडीपी विकसित देशों के मुकाबले बेहद कम है। भारत में बेरोजगारी शिक्षा के स्तर में कमी और भ्रष्टाचार जैसी समस्या है जो विकास की रफ्तार को धीमा करती रहती हैं। भारत को विकसित देश बनने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। हालांकि अब भारतीय शक्ति को दुनिया भर के देश मान चुके हैं और अब यह भी कहा जा रहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई शक्ति है। भारत की जीडीपी और विकास की गति हर दिन के साथ बढ़ रही है। हालांकि भारत को विकसित देश बनने में अभी काफी समय लगेगा तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे कि विकसित और विकासशील देश में क्या अंतर होता है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname