मुसीबत से हार मानने वाले पढ़ें, ये कर लिया तो सफल होने से आप भी खुद को नहीं रोक सकते - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 11, 2019

मुसीबत से हार मानने वाले पढ़ें, ये कर लिया तो सफल होने से आप भी खुद को नहीं रोक सकते


अगर आप बेहतर जिंदगी जीना चाहते हो, लाइफ में कुछ बड़ा अचीव करना चाहते हो तो आपको दूसरों से कुछ हटके करना होगा। जहां दूसरों की सोच रुक जाती है वहां से आपकी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। हमारे सबके जीवन में कुछ ना कुछ प्रॉब्लम है जिससे हम निकलना चाहते हैं पर याद रखे प्रॉब्लम हमारे जीवन का ही एक हिस्सा है। हम चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए प्रॉब्लम तो लाइफ में आती ही रहेगी हमें उनसे भागना नहीं है उनका डट कर सामना करना है।

हर एक प्रॉब्लम से हम टूट जाते हैं मानसिक तनाव और दबाव में आ जाते हैं कि अब उसमें से हम कैसे बाहर निकलें पर दोस्तों जीवन में आने वाली हर एक प्रॉब्लम इन डायरेक्टली आपको एक गोल्डन मौका दे रही है बेहतर जीवन जीने का मौका , बेहतर बिजनेस बिल्ड करने का मौका, खुद को औरों से बेहतर साबित करने का मौका। हमे खुद को कंफर्ट जोन से बाहर निकालना होगा। रिस्क लेने की हिम्मत करनी है। जो गलती आपने की है वह गलतियों को सुधारना है उसमें से सीखना है जिससे यह गलती वापस दोबारा ना हो।

हमेशा याद करो उस पल को जिस बीते पल में आपने अपने सपनो को अपनी आँखों में सजाया था। उस सपने को पाने का जो जज्बा उस पल था उसको महसूस करें और अपने अंतर्मन की पुकार को सुने। आपको यह जानना होगा कि कौन हूँ मैं  ( Who am I )  खुद को पहचान है। खुद की आंतरिक शक्ति को पहचानना है और आज ही निकल पड़े खुद से खुद की यह जंग  को जीतने।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह लेख पसंद आया होगा। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname