रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बानी फिल्म सिंबा इस शुक्रवार यानी 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के माने तो सिंबा पहले वीकेंड में 75 से 80 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। रणवीर सिंह की स्टार पावर और रोहित का मसाला फार्मूला इस बात को पुख्ता करता नजर भी आ रहा है। देखा जाए तो सिम्बा फिल्म जीरो के लिए मुसीबत भी बन सकती है, बॉक्स ऑफिस के लिहाज से इसकी कई वजह हैं।
रणबीर बॉलीवुड में नई पीढ़ी के सबसे बड़े स्टार हैं और उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। पद्मावत के बाद इस साल सिंबा उनकी दूसरी फिल्म है और तक़रीबन 11 महीने से उनके फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में रणबीर और सारा की जोड़ी है जो की पहली बार इस फिल्म दिखाई देगी।
इसके अलावा सिम्बा के लिए एक हक़ में एक बात रोहित शेट्टी का नाम भी है जो बॉलीवुड में मसालेदार मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं। सिंघम, गोलमाल सीरीज की फिल्मों से उन्होंने दर्शकों को फुल एंटरटेन किया है। सिंबा का ट्रेलर देखकर यह फिल्म भले ही एक एवरेज मसाला फिल्म लग रही हो लेकिन खबरों की मानें तो इसकी कहानी में काफी घुमावदार ट्विस्ट होने वाले में हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह की सिंबा शाहरुख की जीरो के लिए मुसीबत बन सकती है। आपका क्या कहना है इस बारे में? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment