सचिन की पत्नी का नाम सारा है। जो की कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह की बेटी है और उमर अब्दुल्ला की बहन है। दोनों ने लव मैरिज की है। दोनों ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। फारुख अब्दुल्ला ने भले ही अपनी बेटी की शादी का विरोध किया, लेकिन उन्होंने भी एक कैथोलिक धर्म मानने वाली महिला से विवाह किया था। कहते हैं हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। सचिन पायलट की सफलता के पीछे उनकी पत्नी सारा की भूमिका भी कम नहीं रही है। सारा परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठा रहीं है और यही कारण है कि सचिन पार्टी के कामकाज पर पूरा फोकस कर पाए हैं।
सचिन और सारा के दो बेटे हैं आरान और विहान। सारा एक जानी मानी योगा इंस्ट्रक्टर और सोशल वर्कर भी हैं। सचिन पायलट ने एफिडेविट में अपनी संपत्ति 5 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। सरकारी पेपर्स के अनुसार सारा की इनकम सोशल वर्क से 19 लाख रुपए सालाना से ज्यादा है। जबकि उनके हसबैंड सचिन की इनकम सिर्फ 10 लाख रुपए है।
सारा और सचिन पायलट की शादी 2004 में हुई थी। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। दोनों के परिजन फैमिली फ्रेंड थे। और सारा के मुस्लिम होने के कारण से सचिन की फैमिली शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। बाद में दोनों ने किसी की परवाह किए बिना ही जनवरी 2004 में शादी कर ली। अब सारा घर की सारी जिम्मेदारिया उठा रही है। सारा ने बैचलर की अपनी पढ़ाई लंदन से होटल मैनेजमेंट में पूरी की है । सारा ने पहले यूनाइटेड नेशंस विमन में भी काम किया था और अब बाद में खुद का एनजीओ शुरू किया है। तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद।





No comments:
Post a Comment