जानें, सपने में स्त्रियों को इन अवस्थाओं में देखने का अर्थ - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 27, 2018

जानें, सपने में स्त्रियों को इन अवस्थाओं में देखने का अर्थ

नमस्कार दोस्तों, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपनों का अपना अलग महत्व होता है और सपनों से हमारा भविष्य भी जुड़ा हुआ होता है। नींद में दिखाई देने वाली घटनाएं या सपने संकेत देते हैं कि आने वाले कल में आपके साथ क्या-क्या होने वाला है। वैसे आजकल काफी लोग सपनों का भविष्य से कोई संबंध नहीं मानते लेकिन पुराने समय में इन बातों को काफी महत्व दिया जाता था। आज भी कुछ लोग जो ज्योतिष पर विश्वास रखते हैं और वह सपनों को गंभीरता से ही लेते हैं। आमतौर पर लड़कों को स्त्रियों से जुड़े सपने अधिक दिखाई देते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने में स्त्री को देखने के भी अलग-अलग फल बताए गए हैं। स्त्री का सपना देखने वाले व्यक्ति के साथ भविष्य में अच्छा होगा या बुरा यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में औरत किस अवस्था में दिखाई दी है। तो आइए जानते हैं स्त्री का सपना देखना और उसके फल।

अगर कोई अपने सपने में किसी स्त्री को बड़े-बड़े झुमके पहने देखता है तो इसका अर्थ होता है कि उसे जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इसके अलावा घुंघट में किसी स्त्री को देखने का अर्थ है खुशहाल वैवाहिक जीवन। अगर कोई पुरुष अपने सपने में खुद को किसी स्त्री के साथ संभोग करता हुआ देखता है तो आगामी भविष्य में वह बेहद ही धनवान होने वाला है।

अगर सपने में कोई स्त्री शतरंज या फिर ऐसा कोई अन्य खेल खेलती दिखती है तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति पर धन की वर्षा होने वाली है, ऐसे व्यक्ति के सारे ही  फैसले सही होते हैं और ऐसा व्यक्ति जल्दी ही सफलता प्राप्त करता है। दुल्हन को उसकी सहेली के साथ देखना शुभ होता है अगर ऐसा आपको सपने में दिखता है तो इसका अर्थ यह है की आपको बहुत ही समझदार पत्नी मिलने वाली है। अगर आप अपने सपने में किसी सजी हुई दुल्हन को अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखते हैं तो यह शुभ होता है। इसका मतलब है कि आप को किसी चीज में सफलता मिलने वाली है, अगर आपका व्यवसाय है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।

यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों का दर्शन होता है तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है यहां तक कि यदि कोई भिकारी भी हो तो वह भी मालामाल हो जाता है। यदि कोई पुरुष अपने सपने में किसी सुनहरे बालों वाली लड़की को देखता है तो उसका विवाह किसी धनी परिवार की युवती के साथ हो जाता है या कोई व्यक्ति देखे की उसकी प्रेमिका के बाल लाल है तो आने वाले समय में वह युवती जिससे प्रेम करता है उस पर दुर आचरण का आरोप लगाती है।
जब कोई सपने में लाल रंग की साड़ी पहने स्त्री से आलिंगन करता है अथवा उसके गले में सूखे फूलों की माला डालता है तो उसकी मृत्यु शीघ्र हो जाती है। तो दोस्तों क्या आपको भी ऐसे सपने आते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद।


No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname