गलत इंसान के प्यार में पड़ने से ऐसे बचें - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 28, 2018

गलत इंसान के प्यार में पड़ने से ऐसे बचें

हम सभी को पता है कि हमें प्यार कभी भी और किसी भी इंसान के साथ हो सकता है। लेकिन अगर हमें किसी गलत व्यक्ति से प्यार हो गया तो उस रिलेशन में हमें कभी खुशी नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ तकलीफ मिलती है। पर यह बात सही है कि अगर हमें किसी इंसान से प्यार हो जाए तो उसके बाद उस इंसान की कमियां हमें नहीं दिखती बल्कि वह इंसान हमारे लिए दुनिया का सबसे अच्छा इंसान बन जाता है।

लेकिन हमारा मानना है जब आपके दिल में किसी इंसान के लिए थोड़ी सी फीलिंग जागती है। जब आपको कोई इंसान कुछ स्पेशल लगने लगता है तब आपको थोड़ा रुक कर उस इंसान के बारे में कुछ बातें सोचनी चाहिए। अगर आप एक गलत इंसान को प्यार करने के लिए जा रहे हो तो वह आपकी ज़िन्दगी बर्बाद कर सकता है।

हर किसी इंसान के जीवन में एक मोड़ ऐसा आता है जहां पर आप अपने आप को रोक पाते हो, अपने आप को संभाल पाते हो, समझा पाते जिसे आप खुद को गलत इंसान के प्यार में पड़ने व उससे आने वाली तकलीफ से बचा सकते हो।

सबसे पहली बात आपको देखनी है की उस इंसान का व्यवहार कैसा है लोगों के लिए भी और आपके लिए भी। यह भी हो सकता है कि वो आपको स्पेशल ट्रीट कर रहा हो, वह आपके साथ दोस्ती बनाए रखना चाहता हो या आपके साथ रिलेशन बनाना चाहता हो। लेकिन आपको यह देखना बेहद जरूर है की वह इंसान दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता हैं और क्या आप उस व्यक्ति के साथ रिलेशन में आने पर उसके व्यवहार को स्वीकार कर सकते हो। आपको उस व्यक्ति के पिछले रिलेशन के बारे में जानना है की कहीं उस व्यक्ति ने अपने पास्ट में अपने दोस्तों या प्रेमी को कभी भी धोखा तो नहीं दिया है। यह सब जानने के बाद आपको बहुत सारी चीजें समझ में आ जाएगी की आपके लिए वह इंसान सही है या नहीं।

आपको यह समझना बहुत जरुरी है की आपको कैसा पार्टनर चाहिए। किसी व्यक्ति के लिए एक रिलेशन बहुत मायने रखता है और वह रिलेशन को आगे बड़ा कर शादी करना चाहता है तो हो सकता है दूसरे व्यक्ति के लिए एक रिलेशन सिर्फ एक टाइम पास हो। किसी के लिए लाइफ में प्यार बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट हो तो दूसरे व्यक्ति के लिए प्यार कोई मायने ही नहीं रखता हो। रिलेशन बनने से पहले आप दोनों को देखना चाहिए कि रिलेशन के बारे में आप दोनों की क्या राय है। आप दोनों रिलेशन के बारे में क्या सोचते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि हम ऐसे व्यक्ति से प्यार कर बैठते है जो अपने काम में हमेशा बिजी होते है और फिर जब हम  उसको टोकते हैं कि वह हमें टाइम नहीं देता तो यहां पर यह सोचना जरुरी है कि गलती उस व्यक्ति की है या हमारी। उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname